फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   wine shop in population, public angry

हाईवे से अाबादी में खिसकीं वाइन शॉप तो भड़की पब्लिक

Sun, 02 Apr 2017 02:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद Updated Sun, 02 Apr 2017 02:49 AM IST
विज्ञापन
wine shop in population, public angry
wine shop - फोटो : अमर उजाला
हाईकोर्ट के आदेश के बाद शराब की दुकानें आबादी में सरकनी शुरू हईं तो पब्लिक भड़क गई। विरोध करते हुए हंगामा कर दिया। मझोला के जयंतीपुर में अंग्रेजी शराब की नई दुकान खुलने से नाराज महिलाओं ने विरोध प्रदर्शन किया। दुकान का शटर तोड़कर उसमें से शराब की बोतलें निकालकर उसमें आग लगा दी।
विज्ञापन


इससे हड़कंप मच गया। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो महिलाएं वहां से चली गईं। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया। जयंतीपुर में लक्ष्मी नारायण का मकान है, इस मकान में देशी शराब की दुकान है।
विज्ञापन


इसके बगल की दुकान को उन्होंने अंग्रेजी शराब की दुकान खोलने के लिए किराए पर दिया है। हाईवे से 220 मीटर के दायरे में शराब की दुकान बंद होने की गाइडलाइन सुप्रीम कोर्ट से जारी होने के बाद आजमगढ़ की कंपनी के सेल्समैन राजेश ने दुकान सीतापुरी से हटाकर जयंतीपुर में एक्यूरेट फूड एंड वेवरेजेज प्राइवेट लिमिटेड गुरूटोला नाम से खोलनी चाही।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह दुकान में सामान रखकर शटर बंद कर गए। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि इस दौरान करीब 20-25 महिलाएं आईं और दुकान का शटर तोड़ दिया। दुकान से शराब की बोतलें बाहर निकालकर फोड़ दी और सामान में आग लगाकर कालोनी में नई शराब की दुकान खोले जाने का विरोध जताया।


इस दौरान दुकान में तोड़फोड़ और आगजनी की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और सेल्समैन को सूचना दी गई। पुलिस ने आग पर काबू पाया। सीओ सिविल लाइंस ने बताया कि आरोपी महिलाओं के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed