{"_id":"46-28611","slug":"Moradabad-28611-46","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुरादाबाद दिल्ली के बीच समर स्पेशल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुरादाबाद दिल्ली के बीच समर स्पेशल
Moradabad
Updated Fri, 28 Mar 2014 05:34 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। रेलवे ने गर्मियों में ट्रेनों में बढ़ने वाली भीड़ के लिए इंतजाम करना शुरू कर दिया है। अभी तक सात जोड़ी समर स्पेशल ट्रेनों की घोषणा हो चुकी है। इसमें मुरादाबाद दिल्ली के बीच भी एक पैसेंजर चलाई जाएगी। एडीआरएम हितेंद्र मल्होत्रा ने बताया कि एक अप्रैल से दिल्ली मुरादाबाद के बीच प्रतिदिन पैसेंजर चलेगी। दिल्ली से सुबह 8:40 रवाना होगी। जिसके मुरादाबाद पहुंचने का समय 12:45 रहेगा। मुरादाबाद से दिल्ली के लिए दोपहर 1:45 पर रवाना होगी। ट्रेन अमरोहा, गजरौला, गढ़मुक्तेश्वर, हापुड़, पिलखुआ, गाजियाबाद, साहिबाबाद, शाहदरा रुकेगी।