{"_id":"595d3c274f1c1b3e2a8b461b","slug":"149928252510-milak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिलक में फेस बुक पर इश्क परबान चढ़ा, हुआ निकाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिलक में फेस बुक पर इश्क परबान चढ़ा, हुआ निकाह
Updated Thu, 06 Jul 2017 12:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फेस बुक पर इश्क परवान चढ़ा, हुआ निकाह
मिलक। फेस बुक पर हुए इश्क पर प्रेम परवान चढ़ने पर आखिरकार निकाह कबूल हो गया। नगर के मुहल्ला नसीराबाद निवासी जुबैर का जम्मू कश्मीर में हेयर ड्रेसिंग का काम करते हुए करीब सात-आठ माह पूर्व फेस बुक पर बाजपुर के हजीरा गांव की राबिया से दोस्ती हो गई थी। दोनों के बीच इश्क के परवान चढ़ने पर दोनों में निकाह होने का करार हो गया था। इस बीच फेस बुक एकाउंट बंद होने पर रविवार को युवती अपने आशिक के घर पर पहुंच कर निकाह की जिद पर अड़ गई थी। युवती की जिद पर युवक के नानुकुर पर पुलिस तक मामला पहुंच गया था। मामला तूल पकड़ने और आशिक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने को युवती की मिली धमकी पर युवक के परिजनों को हरकत में आना पड़ा था। तब युवक के परिजन युवती को अपने घर पर ले गए थे और युवती के परिवार वालों को बुलाया था। सोमवार को युवती के परिजन आए थे। तब नानुकर करने वाले आशिक ने भी निकाह की हामी भर दी थी और इश्क के आगे आशिक को झुकना पडा। मंगलवार को युवक और युवती के परिजन एकत्र हो गए तब काजी हाफिज अब्दुल वहीद ने दोनों का निकाह कराया और निकाह कबूल हो गया।