फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   कल करा ले इलाज, मंगलवार को बंद रहेंगे प्राइवेट अस्पताल

कल करा ले इलाज, मंगलवार को बंद रहेंगे प्राइवेट अस्पताल

Sun, 04 Jun 2017 03:07 AM IST
Updated Sun, 04 Jun 2017 03:07 AM IST
विज्ञापन
कल करा ले इलाज, मंगलवार को बंद रहेंगे प्राइवेट अस्पताल
करा लें इलाज, मंगलवार को बंद रहेंगे प्राइवेट हास्पिटल
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
मुरादाबाद।
छह सूत्रीय मांगों को लेकर नेशनल आईएमए ने छह जून को देशव्यापी हड़ताल की घोषणा की है। इस हड़ताल में आईएमए मुरादाबाद से जुड़े प्राइवेट डाक्टर भी शामिल होंगे। जिले में मंगलवार को प्राइवेट अस्पताल बंद रहेंगे। प्राइवेट डाक्टर अपने क्लीनिक और नर्सिंगहोम बंद रखेंगे। न तो ओपीडी चलेगी और न ही इमरजेंसी सेवा। ऐसे में सोमवार को डाक्टर से इलाज करा ले, मंगलवार को प्राइवेट डाक्टर नहीं मिलेंगे।

प्रेसवार्ता में आईएमए प्रेसीडेंट डा. सुधीर मिड्ढा ने बताया कि केंद्र और प्रदेश सरकारें आईएमए की मांगों को नजर अंदाज कर रही हैं। डाक्टराें के खिलाफ हो रहे उत्पीड़न के खिलाफ छह जून को राजघाट नई दिल्ली में विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। इंदिरा गांधी स्टेडियम में सभा का आयोजन किया गया है। अपनी आवाज को सरकार तक पहुंचाने एवं क्लीकिनल इस्टेब्लिशमेंट एक्ट में संशोधन के लिए आईएमए संघर्षरत है। रोजाना डाक्टरों के खिलाफ हो रहे अपराधों और अस्पतालों में तोड़फोड़ के खिलाफ केंद्रीय कानून बनाने की मांग संसद में उठाई जा चुकी है। छह जून को सभी डाक्टर हड़ताल पर रहेंगे। सारी प्राइवेट सेवाएं ठप रहेगी। इस दौरान स्टेट सेक्रेटरी डा. राजेश सिंह, डा. रवि गंगल, डा. नीरज गुप्ता, डा. बबीता गुप्ता, डा. गिरजेश केन, डा. अनुराग खन्ना, डा. मनोज सक्सेना, डा. मुकेश रायजादा, डा. सुनील खट्टर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन



ये है आईएमए की छह सूत्रीय मांग
- एमबीबीएस और बीडीएस डाक्टरों को ही एलोपैथिक दवाएं लिखने की अनुमति हो
- क्लीनिकल इस्टेब्लिशमेंट एक्ट में संशोधन किया जाए
- डाक्टरों की स्वायत्तता और दवा लिखने का अधिकार सुरक्षित किया जाए
- डाक्टरों एवं अनुसंधानों के लिए एकल खिड़की जवाबदेही पालिसी लागू की जाए
- उपचार एवं अनुशासन में पेशेवर स्वायत्तता प्रदान की जाए
- एक कंपनी एक दवा एक कीमत की पालिसी लागू की जाए
- जीडीपी को पांच प्रतिशत यूनिवर्सल हेल्थ कवरेज के लिए रखा जाए

क्रासर -
- आईएमए की देशव्यापी हड़ताल में शामिल होंगे प्राइवेट डाक्टर
- छह जून को ओपीडी और इमरजेंसी सेवाएं रहेंगी पूरी तरह से ठप
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed