फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Waving the lover wearing a shoe garland in the village, tree-beaten

प्रेमी सहित पूरे परिवार को पहनाई जूतों की माला, पेड़ से बांधकर पीटा

Mon, 30 Oct 2017 10:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ बिजनौर
अमर उजाला ब्यूरो/ बिजनौर Updated Mon, 30 Oct 2017 10:46 AM IST
विज्ञापन
Waving the lover wearing a shoe garland in the village, tree-beaten
प्रेमी के गले में पहनाई जूतों की माली

बिजनौर में प्रेम प्रसंग में प्रेमिका को मोबाइल देने पर उसके परिजनों ने प्रेमी व उसके परिजनों की पिटाई की। प्रेमिका के परिजनों ने युवक सहित पूरे परिवार के गले में जूतों की माला डालकर पूरे गांव में घुमाया और गांव में पीपल के पेड़ से बांध दिया। गांववालों के विरोध करने पर युवक को छोड़ा गया। इस मामले में गांववालों ने पंचायत कर प्रेमी को गांव छोड़ने का फरमान सुनाया था। घटना से घबराए प्रेमी व उसके परिजन गांव से पलायन कर गए हैं। प्रेमिका के परिजन फरार हैं। किसी भी पक्ष की ओर से पुलिस में सूचना नहीं दी गई है।

विज्ञापन

काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था

Waving the lover wearing a shoe garland in the village, tree-beaten
युवक के पिता को भी पहनाई जूतों की माला

गांव इस्लामाबाद निवासी एक युवक का गांव की ही एक युवती से काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों एक ही बिरादरी के हैं और दोनों के परिवार मेहनत मजदूरी करता है। युवक उत्तराखंड में मेहनत मजदूरी करता है और दीपावली के मौके पर घर आया था। गांववालों के मुताबिक मंगलवार 24 अक्तूबर को युवक ने प्रेमिका से बातचीत करने के लिए उसे मोबाइल दिया था। इसी दिन प्रेमिका के भाई ने उसको मोबाइल से बात करते पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई की। इस बात पर प्रेमिका ने जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे बिजनौर में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। अगले दिन युवती को आराम होने पर परिजन घर ले आए। इस मामले में बुधवार को गांव में पंचायत बुलाई गई। पंचों ने युवक को बृहस्पतिवार को सुबह 11 बजे तक गांव छोड़ने का फरमान सुना दिया। गांववालों के अनुसार बृहस्पतिवार को भी युवक के गांव से न जाने पर युवती के परिजनों ने युवक के घर पर धावा बोल दिया। युवती के परिजनों ने युवक व उसके परिजनों को बुरी तरह मारा पीटा। परिजनों ने युवक के गले में जूते-चप्पलों की माला डाल दी और गांव में काफी देर तक घुमाया। इस दौरान गांव वालों ने भी युवती के परिजनों की इन हरकतों का विरोध नहीं किया। बाद में गांव में खड़े पीपल के पेड़ से बांध दिया और वहां भी पीटा। गांव वालों के विरोध करने पर युवक को खोला गया। घटना से युवक के परिजन भयभीत हैं। वे गांव से पलायन कर गए हैं। वहीं घटना की चर्चा फैलने पर अंजू के सभी परिजन फरार हो गए हैं।  

सीओ नगीना महेश कुमार का कहना है कि मामला संज्ञान में नहीं है। तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed