फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The groom including made the procession hostage, biking sought dowry while reading the marriage

दूल्हे सहित बारात बंधक बनाई, निकाह पढ़ते वक्त दहेज में मांगी बाइक

Fri, 08 Sep 2017 04:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ बागपत
अमर उजाला ब्यूरो/ बागपत Updated Fri, 08 Sep 2017 04:51 PM IST
विज्ञापन
The groom including made the procession hostage, biking sought dowry while reading the marriage
दूल्हे सहित बारात को बंधक बनाया

बागपत में खड़ौली से बारात लेकर निकाह करने पहुंचे दूल्हे के निकाह पढ़ते समय दहेज में बाइक की मांग करने पर दुल्हन ने दहेज लोभी दूल्हे से निकाह करने से इंकार कर दिया। आक्रोशित दुल्हन के घरवालों ने दूल्हे समेत बारात को बंधक बना लिया। पंचायत में शादी से इंकार करने पर लड़के पक्ष पर खर्च हुए रुपये में से एक लाख साठ हजार रुपये देने तय किए। देर रात्रि रुपये देने के बाद ही जाने दिया। 

विज्ञापन

  
मेरठ क्षेत्र के ग्राम खड़ौली से खेकड़ा में बृहस्पतिवार को बरात आई हुई थी। शाम करीब छह बजे जब मैरिज होम में मौलवी द्वारा निकाह पढ़ाया जा रहा था। तभी दूल्हे ने दहेज में बाइक की मांग रख दी। दहेज में बाइक की मांग रखते ही युवती ने दहेज लोभी पति से शादी करने से साफ इंकार कर दिया और अपने परिजनों को कहा वह दहेज लोभी के साथ निकाह नहीं करेगी। इससे युवती के परिजन भी आक्रोशित हो गए और उन्होंने दूल्हे समेत बारातियों को बंधक बना लिया और  कहा वह अब शादी नहीं करेंगे। कहा शादी में अब तक हुए खर्च दान दहेज की धनराशि देनी होगी। अन्यथा कानूनी कार्रवाई करेंगे। कुछ लोग दोनों पक्षों में सहमति कराने में जुट गए और करीब चार घंटे चली पंचायत में लड़की पक्ष के लोगों ने कहा उन्होंने जो भी खर्च किया है। वह उसे देने के बाद ही जाने देंगे। खाने में जो खर्च हुआ है उसे नहीं लेंगे। हालांकि कई बार वर पक्ष के लोगों ने कहा वह अपने पुत्र का निकाह करना चाहे हैं। लेकिन लड़की पक्ष टस से मस नहीं हुआ। देर रात्रि करीब दस बजे दोनों पक्षों में एक लाख साठ हजार देने पर सहमति हो गई। देर रात्रि लड़के पक्ष की तरफ से एक लाख साठ हजार रुपये लड़की पक्ष को देने के बाद निकाह करने की चाह लेकर आया दूल्हा, उसके परिजन एवं बराती बुझे मन से वापस लौट गए। लड़की पक्ष के लोग अन्य युवक से निकाह करने के लिए अपने परिचितों से संपर्क करने में जुटे गए, ताकि फिलहाल में ही उसका निकाह कर दिया जाए। जबकि उसकी दूसरी बहन का परिजनों ने निकाह कर बारात को रवाना कर दिया। लड़की के पिता का कहना है कि उन्हें अपनी पुत्री पर नाज है। जिसे दहेज लोभी युवक से निकाह करने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन


पढ़ें : मंडप में दूल्हे को देख दुल्हन ने किया शादी से इंकार, बारात को बनाया बंधक, साजिश फेल
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed