फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Terrorist Abdullah was living in Deoband, a big fake, plans were made for a long time

यूपी: आतंकी अब्दुल्ला गिरफ्तार, आतंकियों को मुहैया करवाता था फर्जी दस्तावेज

Mon, 07 Aug 2017 12:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Mon, 07 Aug 2017 12:54 PM IST
विज्ञापन
Terrorist Abdullah was living in Deoband, a big fake, plans were made for a long time
यूपी एडीजी(लॉ एंड ऑर्डर), बांग्लादेशी आतंकी

यूपी के मुजफ्फरनगर से रविवार को पकड़े गए बांग्लादेशी आतंकी अब्दुल्ला अल मॉमून को लेकर कई बातें सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि वह आतंकियों के पहचान संबंधी फर्जी दस्तावेज बनवाकर उन्हें मुहैया करवाता था।

विज्ञापन


वहीं शुरूआती पूछताछ में पता चला कि वह देवबंद में रहकर बांग्लादेशियों के लिए फर्जी आधार कार्ड, पासपोर्ट और पहचान पत्र संबंधी अन्य दस्तावेज बनवा रहा था। बड़ी बात यह है कि आतंकी गतिविधियों के लिये वह 2011 से शक्रिय था।
विज्ञापन


उम्मीद है कि पूछताछ में वह और भी कई बड़े खुलासे कर सकता है। उसकी गतिविधियों से यह तो साफ है कि वह आंतकियों के साथ मिलकर किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में था। एटीएस की टीम ने उसके पास से फर्जी पासपोर्ट और अन्य कागजात बरामद किये है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुज़फ्फरनगर में चरथावल के कुटेसरा गांव की मरकज वाले धार्मिक स्‍थल से कथित बांग्लादेशी आतंकी अब्दुल्ला अल मॉमून पुत्र रहीसुद्दीन अहमद को गिरफ्तार किया गया है। एटीएस के अधिकारी कमांडों टीम के साथ रविवार तड़के करीब चार बजे मस्जिद पहुंचे। बताया जाता है कि अब्दुल्लाह पिछले डेढ़ माह से मस्जिद में नमाज पढ़ा रहा था। इससे पहले देवबंद के पास अंबेहटा शेखा की मस्जिद में था।

Terrorist Abdullah was living in Deoband, a big fake, plans were made for a long time
आतंकी अब्दुल्ला

मुजफ्फरनगर से गिरफ्तार किया गया आतंकी अब्दुल्ला ने पूछताछ में एटीएस टीम को बताया कि वह नकली आईडी फैजान की मदद से बनाता है, जिस पर देवबंद में फैजान के किराए के कमरे पर दबिश दी गई, लेकिन वह वहां नहीं मिला। कमरे की तलाशी में बांग्ला भाषा में जेहादी साहित्य, बम बनाने की विधि का साहित्य, कलर प्रिंटर, कई नकली आईडी मिले हैं। यह स्पष्ट हुआ है कि फैजान भी बंगलादेशी आतंकी है और 'अन्सारुल्ला बांग्ला टीम' से जुड़ा है।

सूत्रों के अनुसार 2011 से पश्चिम के कई जिलों में रहकर रेकी कर रहा था। एटीएस की टीम ने उसके पास से फर्जी पासपोर्ट और अन्य कागजात बरामद किये है। एटीएस की टीमें गोपनीय स्थान पर पूछताछ कर रही है। माना जा रहा है कि पूछताछ में कई बड़े खुलासे हो सकते है।

मुजफ्फरनगर के रहने वाले संदिग्ध आतंकी संदीप की गिरफ्तारी के बाद से ही एटीएस सहारनपुर में डेरा डाले हुए थी। आपको बता दें कि मुजफ्फरनगर के चरथावल से पकड़ा गया अब्दुल्लाह बांग्लादेश का रहने वाला है। यह वर्ष 2011 से देबवंद में रह रहा था। इसके पास से एटीएस ने फर्जी आईडी, अधिकारियों की मोहरे और पासपोर्ट बरामद किया है। देवबंद में इसका एक साथी फैजान भी रह रहा था, जो बांग्लादेशी है। फैजान के जरिए आतंकियों की फर्जी आईडी तैयार कराता था। इसके आधार पर ही वह आतंकियों को शरण दिलवाता था। अन्सारुल्ला बांग्ला टीम कुख्यात आतंकवादी ओसामा बिन लादेन द्वारा गठित किए गए आतंकवादी संगठन ‘अलकायदा’ से प्रेरित तन्जीम बतायी जाती है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed