फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Steal the merchant house, the accused fled away with 30 million, DIG

व्यापारी के परिवार को बंधक बनाकर 30 लाख का डाका, DIG से लगाई गुहार

Sun, 05 Nov 2017 11:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Sun, 05 Nov 2017 11:09 AM IST
विज्ञापन
Steal the merchant house, the accused fled away with 30 million, DIG
मौके पर जानकारी लेते अधिकारी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

शामली के जलालाबाद में हथियारबंद नकाबपोश आठ बदमाशों ने टेंट व्यापारी के घर में डाका डालकर सनसनी फैला दी। शुक्रवार देर रात करीब दो बजे व्यापारी के घर में बदमाश घुसे और नकदी तथा जेवरात सहित करीब 30 लाख रुपये का माल समेटकर फरार हो गए। वारदात से इलाके में दहशत व्याप्त हो गई। पुलिस अधीक्षक और डीआईजी रेंज सहारनपुर ने जलालाबाद पहुंचकर घटना की जानकारी ली। पुलिस की चार टीमें वारदात का खुलासा करने में लगाई गई है।

विज्ञापन


जलालाबाद के मोहल्ला आर्यनगर निवासी टेंट व्यापारी महेंद्र गर्ग और उसके पुत्र रमेश व रविंद्र अपने-अपने कमरों में सो रहे थे। देर रात करीब दो बजे नकाबपोश आठ बदमाश हथियारों से लैस होकर छत के रास्ते व्यापारी के मकान में घुस गए। दो बदमाश मकान की छत पर पहरा देते रहे, जबकि छह बदमाशों ने मकान में नीचे पहुंच गए। बदमाशों ने सबसे पहले महेंद्र को गन प्वाइंट पर लिया और आतंकित करके सभी कमरे खुलवाए। इसके बाद परिवार के सभी सदस्यों को एक कमरे में बंधक बना लिया। घर में से करीब 52 तोले के सोने के जेवरात, दो किलो चांदी, 11 लाख रुपये नकदी समेटने के बाद तड़के करीब चार बजे बदमाश फरार हो गए। जाते समय व्यापारी के मकान का दरवाजा बाहर से बंद कर गए।
विज्ञापन


बदमाशों के जाने के बाद परिवार के लोग किसी तरह बंधनमुक्त हुए और दरवाजा तोड़कर बाहर निकले तथा शोर मचा दिया। सूचना पर मौके पर भीड़ एकत्र हो गई। सूचना दिए जाने पर डायल-100 पुलिस और एसओ थानाभवन एमएस गिल और सीओ राजेश तिवारी मौके पर पहुंचे। सुबह करीब छह बजे पुलिस अधीक्षक डॉक्टर अजयपाल शर्मा भी मौके पर पहुंचे और परिवार के लोगों से बातचीत करने के बाद वारदात का खुलासा कराने के लिए टीमें लगाईं। वहीं, दोपहर करीब एक बजे डीआईजी सहारनपुर केएस इमैनुल भी मौके पर पहुंचे और घटना के बारे में जानकारी ली। पीड़ित परिवार के रमेश की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस छानबीन करने में लगी है। डॉग स्क्वॉड और फोरेंसिक टीम से छानबीन कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें : मुठभेड़ : योगी के जांबाज पुलिस अफसरों ने इनामी बदमाशों को दबोचा

घुमंतू गैंग की ओर पुलिस का शक 

Steal the merchant house, the accused fled away with 30 million, DIG
डकैती के बाद खुली पड़ी अलमारी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

घटना के बाद से पुलिस ने कई संदिग्ध लोगों को इस मामले में हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने कहा कि संदिग्ध लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है। मौके पर मिले कुछ सबूतों तथा पीड़ित परिवार के लोगों से पूछताछ के आधार पर पुलिस छानबीन करने में लगी है। पुलिस को शक है कि घुमंतू गैंग इस वारदात में शामिल हो सकता है।

नंगे पैर आए बदमाश, व्यापारी को अंकलजी कहा
टेंट व्यापारी के घर में डकैती डालने आए बदमाशों की उम्र 20 से 25 साल के बीच थी। सभी बदमाश नंगे पैर थे। कुछ बदमाशों के पास तमंचे थे, तो एक के पास बंदूक थी। चार बदमाशों ने परिवार को कवर किया हुआ था, जबकि दो बदमाश मकान को खंगालने में लगे रहे। बदमाशों ने नकदी और जेवरात ले जाने के लिए व्यापारी से ही थैला लिया। इतना ही नहीं, व्यापारी को एक बदमाश बाबाजी कहकर चुप कर रहा था, तो कभी दूसरा बदमाश अंकल कहता था। यह सभी बातें व्यापारी परिवार ने पुलिस अधिकारियों को बताई है। देर रात दो बजे से तड़के चार बजे तक व्यापारी परिवार दहशत के साये में रहा था। सुबह होने पर जब परिवार मकान से बाहर निकला और पुलिस मौके पर पहुंच गई, तब भी दहशत के मारे व्यापारी के परिजन कांप रहे थे।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed