{"_id":"59e6fdf44f1c1b8d698b6623","slug":"son-of-the-officer-who-was-stuck-with-friends-in-tampering-with-women","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवतियों से छेड़छाड़ में दोस्तों के साथ धरा गया अधिकारी का बेटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवतियों से छेड़छाड़ में दोस्तों के साथ धरा गया अधिकारी का बेटा
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
Updated Sun, 22 Oct 2017 11:39 AM IST
विज्ञापन
युवती से छेड़छाड़
मेरठ में साकेत गोल मार्केट में एक एसडीओ के बेटे व उसके दो दोस्तों ने तीन युवतियों से छेड़छाड़ कर दी। लोग युवकों के पीछे दौड़े तो हड़बड़ाहट में उनकी बाइक कार से टकरा गई। पुलिस ने तीनों हिरासत में ले लिए।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार सिविल लाइन इलाके की तीन युवतियां परिजनों के साथ गोल मार्केट साकेत में आई थीं। आरोप है कि तीन युवकों ने युवतियों पर कमेंट किया। परिजनों के विरोध करने पर आरोपियों ने युवतियों से छेड़खानी कर दी। आरोपियों का दुस्साहस देखकर लोगों की भीड़ लग गई। लोगों ने आरोपियों को पकड़ने का प्रयास किया तो वह बाइक से भागने लगे। साकेत पुलिस चौकी के पास उनकी बाइक एक कार से टकरा गई। पुलिस के अनुसार एक युवक ने खुद को एसडीओ का बेटा तो दूसरे ने भाजपा नेता का रिश्तेदार बताया। पुलिस ने उनके परिजनों को चौकी बुलाया है। चौकी इंचार्ज विजय कुमार के अनुसार तहरीर नहीं आई है। जिसकी कार में आरोपियों ने टक्कर मारी है, वह चौकी पर है।
विज्ञापन
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/