फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Saharanpur feeding lotus Sanjeev Walia will be the first mayor of the city

सहारनपुर में खिला कमल, संजीव वालिया होंगे शहर के प्रथम मेयर

Fri, 01 Dec 2017 06:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Fri, 01 Dec 2017 06:28 PM IST
विज्ञापन
Saharanpur feeding lotus Sanjeev Walia will be the first mayor of the city
संजीव वालिया और भाजपा का लोगो - फोटो : अमर उजाला

सहारनपुर। कांटे के मुकाबले में शुक्रवार को भाजपा के संजीव वालिया सहारनपुर के प्रथम मेयर बने। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी बसपा के हाजी फजलुर्रहमान को दो हजार मतों से पराजित किया। बेहद करीबी मुकाबले में परिणाम घोषित होने के बाद बसपाइयों ने गड़बड़ी की आशंका जताकर हंगामा किया। मगर, अफसरों के समझाने के बाद वे मान गए। उधर, भाजपा की जीत की खबर मिलते ही सड़कों पर भाजपाई झंडों के साथ जीत का इजहार करने पहुंच गए। रिटर्निंग अधिकारी विनोद कुमार ने संजीव वालिया को जीत का प्रमाण पत्र दिया।

विज्ञापन


पढ़ें : मतगणना के बाद मेरठ में बवाल, बसपा कार्यकर्ताओं ने पुलिस पर किया पथराव
विज्ञापन


सुबह करीब आठ बजे जनता रोड स्थित सेंट्रल वेयर हाउस में मतों की गणना शुरू हुई। शुरुआती रुझानों में भाजपा और बसपा के बीच सीधी टक्कर के संकेत मिल गए। छह चरणों के बाद भाजपा ने अपनी बढ़त बनानी शुरू की और 16 चरण तक भाजपा की बढ़त तीस हजार मतों से ज्यादा हो गई। इसके बाद मतों के अंतर कम होने से बसपा फिर लड़ाई में पहुंच गई। अंतर कम होकर 24 वें चरण में 11 हजार तक पहुंच गया। बसपा ने 25वें चरण में इस अंतर को और कम किया। 26 वें चरण में भाजपा के पक्ष में जीत दर्ज हुई। भाजपा के संजीव वालिया को एक लाख 21 हजार 201 और निकटतम प्रतिद्वंद्वी बसपा के हाजी फजलुर्रहमान को एक लाख 19 हजार 201 मत प्राप्त हुए। कांग्रेस के शशि वालिया को 69 हजार 270 मत मिले और सपा के साजिद चौधरी अपनी जमानत तक नहीं बचा पाए, उन्हें केवल 10 हजार 701 मत ही मिले। भाजपा की जीत की खबर मिलते ही सांसद राघव लखनपाल शर्मा सहित बड़ी संख्या में भाजपाई मतगणना स्थल पर पहुंच गए। रिटर्निग अधिकारी विनोद कुमार ने संजीव वालिया को जीत का प्रमाणपत्र दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed