फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   rape from woman made video

प्रेमजाल में फंसाया, फिर करता रहा दुष्कर्म, बनाई वीडियो

Sun, 26 Nov 2017 01:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Sun, 26 Nov 2017 01:51 PM IST
विज्ञापन
rape from woman made video
रेप पीड़िता

मेरठ। शहर की एक युवती ने पुलिस विभाग के पोर्टल पर शिकायत कर एक युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने और अश्लील वीडियो बनाकर सार्वजनिक करने की धमकी देने का आरोप लगाया है। 

विज्ञापन


युवती के अनुसार उसका लिसाड़ी गेट क्षेत्र में अपने परिचितों के यहां आना जाना था। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाले एक युवक ने उसे प्रेमजाल में फंसा लिया। आरोप है कि उसने उसे शादी का झांसा दिया और 31 जुलाई से कई बार अलग अलग स्थानों पर बुलाकर उसके साथ दुराचार करता रहा। इसी दौरान उसने उसकी अश्लील वीडियो भी बना ली। वो शादी की बात करती तो जल्द शादी करने का भरोसा देता रहा। 
विज्ञापन


पढ़ें : सुहागरात को दुल्हन की पिटाई, 35 लाख का माल समेट दूल्हा फरार
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ दिन पूर्व युवक ने मिलना-जुलना बंद कर दिया। उसकी कॉल भी रिसीव नहीं किया। 11 नवंबर को वो उसके घर पहुंची और उससे शादी करने को कहा तो उसने साफ मना कर दिया। उसने पुलिस से शिकायत करने पर पिस्टल तानकर धमकी दी कि उसकी वीडियो इंटरनेट पर डाल देगा। इसकी जांच लिसाड़ी गेट थाने में भेजी गई है। इंस्पेक्टर लिसाड़ी गेट राशिद अली ने बताया कि मामले की जांच चल रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

घर में घुसकर दुष्कर्म किया, केस दर्ज
लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र की एक महिला ने पड़ोसी युवक पर घर में घुसकर दुराचार करने का आरोप लगा रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र की एक महिला अपने परिजनों के साथ शनिवार रात को थाने पहुंची। इंस्पेक्टर के अनुसार महिला का आरोप था कि शनिवार रात को वह घर पर अकेली थी। उसे अकेला देख उसका पड़ोसी घर में घुस आया और उसके साथ दुराचार किया। महिला ने परिजनों को इसकी जानकारी दी। इंस्पेक्टर लिसाड़ी गेट के अनुसार आरोपी कल्लू के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। महिला का मेडिकल परीक्षण कराया गया है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed