फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Policemen fleeing the battle in the encounter, firing of the accused

मुठभेड़ में जान बचाकर भागे पुलिसकर्मी, बदमाशों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग

Tue, 12 Sep 2017 07:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Tue, 12 Sep 2017 07:59 PM IST
विज्ञापन
Policemen fleeing the battle in the encounter, firing of the accused
पुलिस पर फायरिंग

मुजफ्फरनगर रोड पर चेकिंग के दौरान शनिवार आधी रात पुलिस और बदमाशों का आमना-सामना हो गया। मुठभेड़ के दौरान बदमाश पुलिस की टीम पर हावी हो गए। फायरिंग में खुद को खतरे में देख पुलिसकर्मी जान बचाने के लिए जीप छोड़कर भाग गए। बदमाश फायरिंग करते हुए फरार हो गए। 

विज्ञापन


एसओ सुशील कुमार अपने एसआई हरेंद्र सिंह, सिपाही मोहित एवं इस्लाम के साथ गाड़ी से मुजफ्फरनगर रोड पर गश्त कर रहे थे। लगभग एक बजे खजूरी अकबरपुर मंदिर के पास पुलिस ने गागलहेड़ी की ओर से बाइक सवारों को आते देखा तो टॉर्च जलाकर रुकने का इशारा किया। लेकिन बदमाश पुलिस की अनदेखी कर चलते रहे। इससे पहले कि पुलिस टीम बदमाशों को घेरने का प्रयास करती बदमाशों ने उन पर फायरिंग शुरू कर दी। लेकिन पुलिसकर्मी उनसे मुकाबला करने की बजाय जीप के पीछे जाकर छिप गए। बदमाशों ने तीन-चार फायर किए। इससे जीप क्षतिग्रस्त हो गई। इसके बाद बदमाश फरार हो गए। इस वारदात के बाद पुलिस की जीप का कांच पूरी तरह बिखरा हुआ नजर आया। इस कारण यह भी माना जा रहा है कि जीप में लाठी या ईंट से शीशे पर प्रहार किया गया हो, जिससे उसका पूरा कांच ही टूट गया।
विज्ञापन


पढ़ें : Encounter : पुलिस कस्टडी से भागा बदमाश मुठभेड़ में ढेर, एक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन

तमंचे के बल पर बंदी छुड़ा ले गए थे बदमाश

Policemen fleeing the battle in the encounter, firing of the accused
फायरिंग

गागलहेड़ी में ही चार दिन पहले ही दो बदमाश असलहों से लैस दो पुलिसकर्मियों से तमंचे के बल पर बंदी को छुड़ा ले गए थे और तमंचे से फायरिंग करते हुए फरार हो गए। पुलिसकर्मी उनका सामना नहीं कर पाए। अब दुबारा बदमाशों के आगे पुलिस कमजोर नजर आई है।

फायरिंग के दौरान टीम ने किया बचाव : एसएसपी
एसएसपी बबलू कुमार का कहना है कि बदमाशों द्वारा फायरिंग किए जाने के बाद पुलिसकर्मियों ने अपना बचाव किया। उसके बाद जीप की आड़ लेकर बदमाशों पर फायरिंग की और उन्हें काबू करने का प्रयास किया। लेकिन तब तक वे फरार हो गए।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed