{"_id":"590205d44f1c1b1035c0d01c","slug":"offensive-post-on-ambedkar-taxpayers-encircle-the-police-station-ruckus","type":"story","status":"publish","title_hn":"भीमराव अम्बेडकर पर की गई आपत्तिजनक पोस्ट, बसपाईयों ने किया थाने का घेराव, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भीमराव अम्बेडकर पर की गई आपत्तिजनक पोस्ट, बसपाईयों ने किया थाने का घेराव, हंगामा
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
Updated Fri, 28 Apr 2017 11:42 AM IST
विज्ञापन
अम्बेडकर पर की आपत्तिजनक पोस्ट
मेरठ में बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के बारे में फेसबुक पर आपत्तिजनक पोस्ट से नाराज बसपा कार्यकर्ताओं और लोगों ने बृहस्पतिवार को थाना गंगानगर का घेराव कर हंगामा किया।
विज्ञापन
गंगानगर थाना क्षेत्र के कसेरू बक्सर निवासी एक युवक ने फेसबुक पर डॉ. भीमराव अंबेडकर के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी। इससे आक्रोशित विभिन्न समाज के लोगों ने थाने पहुंचकर हंगामा शुरू कर दिया। इस दौरान पहुंचे बसपा जिलाध्यक्ष योगेंद्र जाटव ने कहा कि बाबा साहेब पर इस तरह की टिप्पणी फेसबुक पर शेयर करना अशोभनीय है। किसी महापुरुष के बारे में ऐसी टिप्पणी करना करोड़ों लोगों को ठेस पहुंचाना है। लोगों ने आरोपी युवक की गिरफ्तारी की मांग की। हंगामे की सूचना पर सीओ सदर देहात यूएस मिश्र भी पहुंच गए।
विज्ञापन
सीओ के निर्देश पर पुलिस ने आरोपी युवक टीनू गुर्जर चौक कसेरूबक्सर निवासी सावन तोमरवाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस दौरान अश्वनी जाटव, अनिल, ऋषि, डॉ. कमल सिंह, सुभाष, राजीव, लोकेश, रतनपाल, अंकित, विनोद जाहिदपुर, गोलू जाटव, विक्की, नितिन, मोनू , विकास, विनोद, कुलदीप, छोटू, मोनू सैनी, शिवा, कुलदीप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन