फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Navjit killed: husband arrested, many important secrets will open now

नवजीत हत्याकांड : आरोपी पति गिरफ्तार, अब खुलेंगे कई अहम राज

Tue, 31 Oct 2017 10:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Tue, 31 Oct 2017 10:58 AM IST
विज्ञापन
Navjit killed: husband arrested, many important secrets will open now
मानव का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

मेरठ में दीवान पब्लिक स्कूल इंटरनेशनल की कोऑर्डिनेटर नवजीत हत्याकांड मामले में पुलिस ने सोमवार को आरोपी पति (मानव गोयल) को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मानव को थाने ले गई और उससे पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन


पुलिस ने रविवार को खुलासा कर दिया था। नवजीत के हत्यारोपी पति मानव के दो नामजद दोस्तों को गिरफ्तार किया गया था। एसपी सिटी मान सिंह चौहान और सीओ ब्रह्मपुरी अखिलेश भदौरिया ने प्रेस वार्ता में बताया था कि इस घटना में नामजद ब्रह्मपुरी निवासी प्रवीण कुमार और उसके रिश्तेदार हिमांशु को गिरफ्तार किया है। बकौल एसपी सिटी घटना से चार दिन पूर्व इंद्रानगर में अचल गुप्ता और शिवकुमार के लड़कों में झगड़ा हुआ था। मामला थाने तक पहुंचा था। मानव और उसके साथी दोनों पक्षों में सुलह के प्रयास में लगे थे। इसी को लेकर बृहस्पतिवार रात मानव, प्रवीण, हिमांशु ,बंटी, अभिषेक, विभोर और ईलू अचल के घर मीटिंग करने के लिए जमा हुए थे। बाद में प्रवीण अपनी कार से हिमांशु, अभिषेक और बंटी के साथ वहां से निकल गया था।
विज्ञापन


गली के मोड़ पर हुआ नवजीत से विवाद
एसपी सिटी के अनुसार इंद्रा नगर की गली के मोड़ पर प्रवीण और मानव की पत्नी नवजीत की कार आमने- सामने आ गई थीं। गाड़ी हटाने को लेकर नवजीत की प्रवीण से बहस हो गई थी। वह उसकी कार के पहिये की हवा निकालने लगी, तो प्रवीण अपनी कार पीछे करने लगा था। इसी बीच अचल के घर से लौट रहा मानव का दोस्त विभोर उर्फ छोटू भी वहां पहुंच गया था। उसने मानव को फोन कर बताया था तो मानव और ईलू तुरंत वहां पहुुंच गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें : रात भर ड्राइविंग सीट पर पड़ा रहा खून से लथपथ शव

तू नहीं मानेगी, ये ले ठांय ठांय ठांय

Navjit killed: husband arrested, many important secrets will open now
पुलिस लाइन में प्रेस वार्ता कर आरोपियों के बारे में जानकारी देते एसपी सिटी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

प्रवीण ने पुलिस को बताया था कि वहां पहुंचे मानव की नवजोत के साथ तू तड़ाक और तीखी झड़प हो गई थी। मानव ने नवजोत से कहा कि सुधर जा, तो नवजीत ने भी कहा कि बदतमीजी मत करो। नवजीत गुस्से में बड़बड़ाते हुए अपनी कार हटाने लगी थी। लेकिन इस बीच भी दोनों में बहस होती रही। तभी मानव तैश में आया और उसने नवजीत से कहा कि तू नहीं मानेगी, इसके बाद पिस्टल निकाली और ड्राइविंग सीट पर बैठी नवजोत पर गोलियां बरसा दी थीं।

नहीं देखा कहां लग रही हैं गोलियां
पुलिस के अनुसार प्रवीण ने बताया था कि मानव शराब के नशे में था। उसने नवजीत पर एक के बाद एक कईं गोलियां दागीं। लेकिन नहीं देखा कि गोली कहां लग रही हैं। नवजीत ने ड्राइविंग सीट पर ही दम तोड़ दिया था। उसकी हत्या करने के बाद भी मानव कार में नवजीत के शव के पास आगे की सीट पर काफी देर तक बैठा रहा था। बाकी सब लोग वहां से भाग गए थे।

दो नए नाम प्रकाश में आए
पुलिस के अनुसार प्रवीण से पूछताछ और बयान के आधार पर इस केस में अब बंटी और हिमांशु दो नए नाम प्रकाश में आए हैं। इन्हें विवेचना में शामिल कर लिया है। नवजीत के परिजनों की ओर से मानव सहित छह नामजद और एक अज्ञात में मामला दर्ज कराया गया था।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed