प्यार, धर्म परिवर्तन और निकाह, अब दर-दर भटक रही प्रेमिका
युवती को क्या पता था कि उसका प्रेमी धोखेबाज निकल जाएगा। प्रेमी ने पहले तो युवती का धर्म परिवर्तन कराया और फिर निकाह कर लिया। इसके बाद जो हुआ।
पानीपत में फेरी लगाकर कपड़े बेचने वाले दूसरे संप्रदाय के युवक ने एक युवती को प्रेम जाल में फंसा लिया। युवती का धर्म परिवर्तन कराया और निकाह कर लिया। अब युवती को छोड़कर फरार हो गया। आरोपी के परिजनों ने भी युवती को घर में रखने से इंकार कर दिया। अब पीड़िता आरोपी युवक और उसके परिजनों के खिलाफ कार्रवाई के लिए दर-दर भटक रही है।
पीड़िता ने पुलिस को तहरीर दी
बुधवार को कैराना कोतवाली में पहुंची पीड़िता ने पुलिस को तहरीर दी। उसने बताया कि वह हरियाणा के पानीपत की रहने वाली है। कैराना के मोहल्ला छड़ियान निवासी दूसरे संप्रदाय का युवक फेरी लगाकर कपड़े बेचने आता था। आरोपी युवक ने उसको प्रेम जाल में फंसा लिया और बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। युवक ने धर्म परिवर्तन कराने के बाद उससे निकाह कर लिया। करीब डेढ़ साल तक आरोपी उसको अपने साथ ठीक रखता रहा, लेकिन उसके बाद प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। छोटी-छोटी बात पर उसकी पिटाई की जाने लगी।
आरोपी ने अपना घर छोड़ दिया और उसको साथ लेकर कैराना के मोहल्ला आर्यपुरी में किराए पर कमरा लेकर रहने लगा। अब कुछ दिन पूर्व उसको छोड़कर वह किसी दूसरे प्रदेश में जाकर रहने लग गया है। अब आरोपी उसको घर खर्च के रुपये भी नहीं दे रहा है। वह अपनी ससुराल मोहल्ला छड़ियान पहुंची तो उसे ससुरालियों ने भी उसको पीटकर घर से निकाल दिया। महिला अब दर-दर की ठोकरें खा रही है। पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरों को पढ़ने के लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/