फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Husband marries another without divorce wife demands action

तलाक दिए बिना दूसरी शादी रचा रहा पति, पत्नी ने लगाई गुहार

Mon, 27 Nov 2017 06:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Mon, 27 Nov 2017 06:08 PM IST
विज्ञापन
Husband marries another without divorce wife demands action
शादी का फाइल फोटो

देवबंद (सहारनपुर)। मुजफ्फरनगर की एक महिला ने अपने पति पर बिना तलाक दिए दो दिन बाद दूसरी शादी रचाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी। उसने दूसरी शादी रुकवाने की गुहार लगाई है। महिला के मुताबिक दहेज की मांग के चलते पति ने उसे घर से निकाला हुआ है। 

विज्ञापन


पढ़ें : तलाक के बाद सिपाही ने किया बलात्कार, बनाई वीडियो
विज्ञापन


थाना सिखेड़ा के गांव निराना निवासी फारुखसिया ने रविवार को कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि करीब आठ वर्ष पूर्व उसकी शादी सांपला बक्काल निवासी व्यक्ति से हुई थी। उसके दो बच्चे हुए। आरोप है कि शादी के तीन साल बाद ही पति दहेज की मांग को लेकर उसके साथ मारपीट करने लगा और उसे घर से निकाल दिया। वह अपने मायके में आकर रहने लगी। उसने पति पर अलग-अलग कोर्ट में दहेज, घरेलू हिंसा, अमानत में खयानत और खर्चे का मुकदमा कराया है। आरोप है कि पति उससे धोखाधड़ी करके 28 नवंबर को मंगलौर के गांव लाठरदेवा निवासी एक लड़की से दूसरी शादी रचाने जा रहा है जबकि अभी तक उसे तलाक भी नहीं दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


फारुखसिया ने पुलिस से पति की शादी रुकवाने की मांग की। पीड़िता ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भी पत्र भेजकर अपनी पीड़ा जाहिर की है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed