फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Firing on BJP MLA, threat of conspiracy to murder

भाजपा विधायक पर चलाई गोली, गाली-गलौच कर... करते चले गए फायरिंग

Mon, 09 Oct 2017 04:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Mon, 09 Oct 2017 04:41 PM IST
विज्ञापन
Firing on BJP MLA, threat of conspiracy to murder
भाजपा विधायक सत्यवीर त्यागी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

मेरठ में किठौर थाना क्षेत्र के खंदावली गांव के निकट किठौर के भाजपा विधायक सत्यवीर त्यागी पर बाइक सवार युवकों ने गोली चला दी। विधायक बाल-बाल बच गए। उनके दोनों गनर हमलावरों के पीछे दौडे़, लेकिन वे हाथ नहीं आए। विधायक ने अपनी हत्या की साजिश की आशंका जताई है। सूचना पर पुलिस अफसर मौके पर पहुंच गए थे। विधायक की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार रविवार शाम भाजपा विधायक सत्यवीर सिंह सिंहपुर गांव में कबड्डी प्रतियोगिता का उद्घाटन कर स्कॉर्पियो गाड़ी से घर लौट रहे थे। उनके साथ उनके व्यक्तिगत सहायक विजय भारद्वाज, दो गनर जितेंद्र सिंह, अनु चौधरी भी थे। गाड़ी विधायक का चालक मोनू चला रहा था। विधायक ने बताया कि शाम करीब 6:20 बजे उनकी गाड़ी जब किठौर क्षेत्र में ही खंदावली और अमरपुर के बीच बाग के निकट पहुंची तो उन्होंने लघु शंका के लिए गाड़ी रुकवा ली थी। इस दौरान वहां दो बाइकों पर चार-पांच युवक पहुंचे। युवकों ने उन्हें पहले गालियां दीं और फिर उनके ऊपर फायर कर दिया। गोली की आवाज सुनकर दोनों गनर और पीए हमलावरों के पीछे दौडे़, लेकिन वे फरार हो चुके थे। 100 नंबर पर घटना की सूचना दी गई तो मौके पर सीओ और एसओ किठौर पहुंच गए और विधायक से घटना की जानकारी ली। आसपास खेतों में कांबिग की गई। वहीं, सांसद राजेंद्र अग्रवाल सहित कई भाजपा नेता विधायक के आवास पर उनका हाल जानने पहुंचे।

विज्ञापन


कोट
एसपी देहात राजेश ने बताया कि विधायक की सूचना पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई थी। आसपास के खेतों में कांबिंग की गई। जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed