फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Encounter : police fired in a counter-shot, Daroga injured

मुठभेड़ में दरोगा घायल, पुलिस ने एक बदमाश को मारी गोली, दूसरा फरार

Wed, 27 Sep 2017 10:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो/ सहारनपुर Updated Wed, 27 Sep 2017 10:18 AM IST
विज्ञापन
Encounter : police fired in a counter-shot, Daroga injured
मुठभेड़ में दरोगा घायल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

सहारनपुर के नकुड़ में बाइक सवार दो बदमाशों ने चेकिंग के दौरान पुलिस पर फायरिंग कर दी और भागने लगे। पुलिस ने पीछा कर बदमाशों को गांव नीची नकुड़ के पास घेर लिया। इस दौरान हुई मुठभेड़ में एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया, जबकि दूसरा भाग गया। एक दरोगा को भी गोली लगी है। दोनों को जिला चिकित्सालय भर्ती कराया है। सूचना पर पहुंचे एसपी देहात की अगुवाई में कई थानों की पुलिस ने दूसरे बदमाश की तलाश में घंटों कांबिग की, लेकिन उसका सुराग नहीं लग सका।

विज्ञापन


मुठभेड़ की सूचना के बाद मौके पर पहुंचे एसपी देहात विद्या सागर मिश्र ने बताया कि सोमवार की रात नकुड़ कोतवाली प्रभारी जितेंद्र कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ नकुड़ बस अड्डे पर स्थित पेट्रोल पंप के पास रूटीन चेकिंग कर रहे थे। रात करीब पौने दस बजे पुलिस ने सहारनपुर की ओर से आ रहे बाइक सवार दो लोगों को जैसे ही रुकने का इशारा किया तो उन्होंने पुलिस पर फायरिंग कर दी और शाहजहांपुर रोड की ओर भाग गए। पुलिस ने पीछा कर नकुड़-शाहजहांपुर रोड पर गांव नीची नकुड़ के पास बदमाशों को घेर लिया। खुद को घिरता देख बदमाश बाइक सड़क पर छोड़ एक बाग में घुस गये और पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान हुई मुठभेड़ में दोनों ओर से कई राउंड फायरिंग हुई। इसमें एसआई अजय कुमार गौड़ कंधे में गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश ओमपाल पुत्र हजारी सिंह निवासी हसनपुर लुहारी थानाभवन भी घुटने में गोली लगने से घायल होकर वहीं गिर पड़ा। उसे पुलिस ने हिरासत में ले लिया। दूसरा बदमाश अंधेरे का फायदा उठाते हुए भाग हो गया। सीओ यतेंद्र नागर ने बताया कि पकड़े गए बदमाश से 32 बोर का एक पिस्टल, पांच कारतूस तथा बाइक जिसमें 315 बोर का एक कारतूस बरामद हुआ है। घायल दरोगा और पकड़े गए बदमाश का जिला में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


पढ़ें : Encounter : स्विफ्ट गाड़ी, हाथ में पिस्टल... पुलिस ने ढेर किया इनामी बदमाश

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

पकड़े गए बदमाश का आपराधिक रिकार्ड खंगाल रही पुलिस

Encounter : police fired in a counter-shot, Daroga injured
पुलिस मौके पर तैनात

पुलिस पकड़े गये बदमाश का आपराधिक रिकार्ड खंगाल रही है। एसओ जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि अभी तक की जानकारी के मुताबिक बदमाश ओमपाल पुत्र हजारीसिंह निवासी गांव हसनपुर लुहारी, थाना थानाभवन, जिला शामली के खिलाफ सहारनपुर, थानाभवन, मिर्जापुर, ननौता व चिलकाना आदि थानों में विभिन्न संगीन धाराओं में दो दर्जन से अधिक मुकदमे पंजीकृत मिले हैं। जबकि, फरार हुए बदमाश के बारे में जानकारी जुटायी जा रही है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed