फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Due to the love affair, the murder of a woman, tejab thrown on face to remove identity

युवती की गला दबाकर हत्या, बाद में उठाया खौफनाक कदम

Wed, 09 Aug 2017 07:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो/ सहारनपुर Updated Wed, 09 Aug 2017 07:41 PM IST
विज्ञापन
Due to the love affair, the murder of a woman, tejab thrown on face to remove identity
प्रेम प्रसंग के चलते युवती की हत्या

देवबंद। अंबहेटा शेखा में एक युवती की दुपट्टे से गला दबाकर हत्या कर दी गई। हत्यारों ने पहचान मिटाने के लिए युवती के चेहरे पर तेजाब डाल दिया। पुलिस ने युवती का शव गांव के निकट जंगल से बरामद किया है। परिजनों ने गांव की एक महिला समेत कई लोगों पर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस प्रथम दृष्टया हत्या का कारण प्रेम प्रसंग बता रही है। 

विज्ञापन


मंगलवार की शाम करीब चार बजे राजेश्वर कश्यप की पुत्री पारुल (24) का शव पुलिस ने अंबहेटा शेखा के जंगल से बरामद किया है। पारुल देवबंद के राजकीय डिग्री कॉलेज में बीए तृतीय वर्ष की छात्रा थी। पुलिस के अनुसार राजेश्वर के घर पर गांव के ही दूसरे बिरादरी के युवक का आना जाना था। मंगलवार की सुबह करीब 11 बजे पारुल घर से निकली थी। कुछ देर के बाद उसकी भाभी ने कुछ लोगों को पारुल को जबरदस्ती खींचकर जंगल की तरफ ले जाते देखा और शोर मचा दिया। जब तक लोग कुछ समय पाते तब तक आरोपियों ने उसे गन्ने के खेत में ले जाकर उसके दुपट्टे से गलाकर दबाकर हत्या कर दी। इतना ही नहीं आरोपियों ने पहचान मिटाने के लिए उसके चेहरे पर तेजाब डाल दिया। वारदात के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई। वहीं सूचना मिलते ही एसपी देहात विद्या सागर मिश्र, सीओ सिद्धार्थ सिंह व एसएचओ पंकज त्यागी भी वहां पहुंचे तथा परिजनों समेत अन्य लोगों से घटना की जानकारी ली। पता चला कि एक युवक का युवती से प्रेम प्रसंग था। मंगलवार को युवक ने अपने परिवार के साथ मिलकर युवती की हत्या कर दी। युवती के परिजनों ने एक महिला समेत पांच लोगों पर पारुल की हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


कोतवाल पंकज त्यागी ने बताया कि प्रेम प्रसंग के अलावा पैसे के लेन-देन की बात भी सामने आ रही है। पुलिस दोनों बिंदुओं पर जांच कर रही है। उधर, गांव में पहुंचे एसएसपी बबलू कुमार ने भी मामले की जानकारी लेकर थाना पुलिस को निर्देशित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

गांव के ही एक परिवार पर हत्या का आरोप : सीओ

Due to the love affair, the murder of a woman, tejab thrown on face to remove identity
हत्या के बाद पुलिस से उलझते परिजन

सीओ सिद्धार्थ सिंह ने बताया कि परिजनों ने पुलिस को बताया कि पारुल सुबह घर से निकली थी। आरोप है कि गांव के ही एक दलित परिवार ने उसे जंगल में ले जाकर पहले उसका गला दबाया और फिर चेहरे पर तेजाब डालकर उसकी हत्या कर दी। अभी पीड़ित परिजनों की तरफ से कोई तहरीर नहीं मिली है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। आरोपियों की धरपकड़ के लिए पुलिस दबिश दे रही है। 

युवती के हत्यारों को सजा दिलाकर रहूंगी : शशीबाला
युवती की हत्या किए जाने की जानकारी मिलते ही भाजपा की पूर्व विधायक शशी बाला पुंडीर देर शाम कार्यकर्ताओं के साथ अंबहेटा शेखा गांव पहुंची। शशीबाला ने घटना पर दुख व्यक्त करते हुए हत्यारों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने का मृतका के परिजनों का आश्वासन दिया। शशी बाला ने कहा कि वह तब तक चैन से नहीं बैठेंगी जब तक हत्यारों को सजा नहीं मिल जाती। इसके लिए उन्हें आंदोलन करना पड़ा तो पीछे नहीं हटेंगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रदेश में अपराध कम करने का प्रयत्न कर रहे हैं। इस दौरान उनके साथ चौधरी ओमपाल सिंह, खेमकरण कश्यप, सुरेंद्र मोहन कालड़ा, जयप्रकाश पाल, लच्छीराम कश्यप आदि मौजूद रहे।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed