फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   loot in jewellery shop

ज्वैलरी शॉप से ढाई लाख का सोना ले उडे़ बदमाश

Tue, 09 May 2017 02:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 09 May 2017 02:45 AM IST
विज्ञापन
loot in jewellery shop
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
 शहर के सराफ बदमाशों के निशाने पर हैं। सोमवार को दिन दहाडे़ लाला के बाजार मेें बाइक सवार दो बदमाश ज्वैलरी शॉप के कारीगर को झांसा दे ढाई लाख का सोना लेकर फरार हो गए। घटना से गुस्साए व्यापारियों ने पुलिस का घेराव कर नाराजगी जताई। वहीं बदमाश सीसीटीवी में कैद हो गए है, जिसमें एक बदमाश का चेहरा साफ नजर आ रहा है।
विज्ञापन

कोतवाली थाना क्षेत्र के लाला के बाजार स्थित शर्मा कांपलेक्स में डालमपाड़ा निवासी सुशील वर्मा की ज्वैलरी शॉप है। सोमवार सुबह सुशील का कारीगर रिजवान शॉप पर बैठा काम कर रहा था। सुबह 9:10 बजे बाइक सवार दो बदमाश शॉप पर आए। कारीगर के अनुसार बदमाशों ने उसे सोने के तार की सीढ़ी बनाने को कहा। मालिक शॉप पर नहीं थे तो उसने सीढ़ी बनाने से मना कर दिया। बदमाशों ने कहा कि उन्हें सुशील भाई साहब ने ही भेजा है। उनके काफी जिद करने पर वह तैयार हो गया। बदमाशों ने शॉप पर लगे भगवान शिव के कैलेंडर की ओर इशारा करते हुए शिवजी के त्रिशूल जितनी लंबी सीढ़ी बनाने को कहा। बदमाशों ने उसे बताया कि वह जैन मंदिर तक जा रहे हैं, वापस आकर सीढ़ी ले जाएंगे। कारीगर ने बताया कि जैसे ही वह कैलेंडर पर शिवजी के त्रिशूल की लंबाई नापने मुड़ा, बदमाश दराज से सोने से भरी डिब्बी लेकर भाग गए। 
विज्ञापन


व्यापारियों का लगा जमावड़ा
कारीगर ने अपने मालिक को घटना की जानकारी दी। कुछ ही देर में व्यापारियों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर कोतवाली थानाध्यक्ष विजय गुप्ता भी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। मेरठ बुलियन ट्रेडर्स एसोसिएशन के सचिव पार्षद विजय आनंद अग्रवाल, लाला का बाजार व्यापार संघ अध्यक्ष कपिल चौबे, मंत्री दीपक अग्रवाल, विपुल सिंहल आदि भी मौके पर पहुंचे और पुलिस का घेराव किया। एसओ ने व्यापारियों को समझाया कि पुलिस बदमाशों को जल्द पकड़ लेगी। इस बीच सीओ कोतवाली रणविजय सिंह भी मौके पर पहुंचे। संयुक्त व्यापार संघ के महामंत्री अरुण वशिष्ठ, संदीप रेवड़ी, सरदार दलजीत सिंह, तिलक नारंग ने सीओ से बाजार में पुलिस गश्त बढ़ाने, केस के जल्द खुलासे की मांग की। पुलिस ने मार्केट में सराफा एसोसिएशन द्वारा लगाए गए सीसीटीवी कैमरों की जांच की तो उसमें दोनों बदमाश बाइक से आते और जाते हुए कैद हो गए थे। एक बदमाश का चेहरा साफ नजर आ रहा था। कारीगर ने भी उनकी पहचान कर ली। पीड़ित व्यापारी ने दो अज्ञात बदमाशों के खिलाफ 85 ग्राम सोना ले जाने की तहरीर दी है। सोने की कीमत करीब ढाई रुपये है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed