{"_id":"573a38014f1c1bf12bac6ed7","slug":"bmw","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएमडब्ल्यू कार लूटने की कोशिश, फायरिंग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बीएमडब्ल्यू कार लूटने की कोशिश, फायरिंग
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ
Updated Tue, 17 May 2016 02:43 AM IST
विज्ञापन
घटनास्थल पर खड़ी बीएमडब्ल्यू कार, जिससे लूटने की कोशिश की गई।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नटेशपुरम फ्लाईओवर के पास बाइक सवार चार बदमाशों ने दवा व्यापारी से बीएमडब्ल्यू कार और अन्य सामान लूटने की कोशिश की। खुद को घिरा देखकर व्यापारी ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से एक के बाद एक तीन फायर कर डाले। जिसके चलते बदमाश भाग निकले। इस बीच आसपास के लोगों ने एक बदमाश को दबोचकर धुन दिया, लेकिन वह भी भीड़ को चकमा देकर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी ली।
पुलिस के अनुसार तरवेंद्र सिंह पुत्र राजेंद्र सिंह निवासी सुभाषपुरी दवा व्यापारी हैं। सोमवार रात करीब 11 बजे वे अपनी बीएमडब्ल्यू कार से अकेले ही घर लौट रहे थे। इस बीच दो अलग-अलग मोटरसाइकिलों पर सवार चार बदमाश उनके पीछे लग गए। तरवेंद्र जब नटेशपुरम फ्लाईओवर के पास पहुंचे तो बदमाशों ने ओवरटेक कर कार रुकवा ली। व्यापारी ने बताया कि बदमाशों ने उसके साथ मारपीट की और तमंचा कनपटी से सटा दिया। उसके बाद कार व अन्य सामान लूटने का प्रयास किया। जिसके चलते उन्होंने शोर मचाते हुए अपनी लाइसेंसी पिस्टल से हवाई फायर कर दिए। जिसके चलते बदमाश भाग निकले।
गोलियों की आवाज सुनकर आसपास के लोगों ने बदमाशों का पीछा किया। तीन बदमाश तो एक बाइक से भागने में सफल रहे, लेकिन एक बदमाश की बाइक स्लिप हो गई। जिसे पब्लिक ने पकड़कर उसकी जमकर धुनाई की। बदमाश बाइक को वहीं छोड़कर किसी तरह वहां से भाग निकला। लोगों ने उसका पीछा भी किया। एसओ कंकरखेड़ा यादराम यादव का कहना है कि बाइक को कब्जे में ले लिया गया है। मामला मामला लूट का नहीं कुछ दूसरा लग रहा है। तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है।