फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Communal tension on leaving the bomb, many injured, deployed Force

पटाखा चलाने पर सांप्रदायिक तनाव, कई घायल, पुलिसफोर्स तैनात

Sun, 22 Oct 2017 11:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Sun, 22 Oct 2017 11:35 AM IST
विज्ञापन
Communal tension on leaving the bomb, many injured, deployed Force
जानकारी लेती पुलिस - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

मेरठ में लिसाड़ी गेट थाने से चंद कदमों की दूरी पर मंगलवार रात प्रह्लाद नगर में सांप्रदायिक तनाव पनप गया। आठ साल के बच्चे के पटाखा चलाने पर पड़ोस की महिला ने दूसरे समुदाय के युवकों को बुलाकर बच्चे के घर हमला करा दिया। दोनों समुदाय के लोगों में मारपीट में चार लोग घायल हो गए। तनाव को देखते हुए फोर्स तैनात की है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार प्रह्लाद नगर निवासी सनी चौबे का बेटा मोनी (8 वर्ष) घर के बाहर पटाखे छोड़ रहा था। आरोप है कि वहीं पड़ोस में रहने वाली महिला ने पटाखे का विरोध किया। महिला और बच्चा एक ही समुदाय के हैं। महिला ने छत पर चढ़कर बच्चे के परिजनों से गालीगलौज कर दी। जिसके बाद दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। बाद में मामला निपट गया। आरोप है कि महिला ने फोन करके दूसरे समुदाय के युवकों को बुला लिया। जिसके बाद महिला के कहने पर दूसरे समुदाय के युवकों ने सनी चौबे के घर में घुसकर मारपीट कर तोड़फोड़ कर दी। सूचना पर एसपी सिटी, सीओ कोतवाली पुलिस और पीएसी के साथ मौके पर पहुंचे। पीड़ित पक्ष के लोगों ने दूसरे समुदाय के लोगों पर कार्रवाई की मांग को लेकर लिसाड़ी गेट थाना घेर लिया। इंस्पेक्टर के अनुसार सनी चौबे की तहरीर पर आरोपी आमिर, फैसल, सुहेल, नितिन, आरोपी महिला और एक अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। दो लोगों को हिरासत में ले लिया है। 
विज्ञापन


एसपी सिटी मानसिंह चौहान ने बताया कि पटाखा छोड़ने को लेकर बच्चे का महिला से विवाद हुआ था। महिला ने ही दूसरे समुदाय के लोगों को फोन कर बुलाया है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों पर कार्रवाई की जाएगी।                         
विज्ञापन
विज्ञापन


लाखों के पटाखे बरामद
पुलिस ने मंगलवार रात कई स्थानों पर पटाखे पकड़े हैं। एसओ नौचंदी अर्जुन सिंह ने बताया कि तेजगढ़ी चौराहे के पास से अन्नू के घर से सेंट्रो और एक अन्य कार बरामद की है। दोनों कारों में पटाखे भरे हुए थे। मकान मालिक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। सिविल लाइन पुलिस ने पुरानी मोहनपुरी में एक घर में छापा मारकर तीन बोरे पटाखे पकड़े हैं। दोनों जगह पर चोरी से पटाखों की बिक्री की जा रही थी। लालकुती पुलिस ने पैठ बाजार के पास एक गोदाम से भी कई बोरे पटाखे बरामद किए हैं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed