फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Bhubaneswar love story... childhood love will be married to Nupur this month

भुवनेश्वर की लव स्टोरी... बचपन के प्यार नूपुर से इस महीने में होगी शादी

Fri, 06 Oct 2017 06:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Fri, 06 Oct 2017 06:47 PM IST
विज्ञापन
Bhubaneswar love story... childhood love will be married to Nupur this month
रिंग सेरेमनी के दौरान भुवनेश्वर और नूपुर नागर - फोटो : अमर उजाला

लंबे समय से जैसी अटकलें लगाई जा रही थी बुधवार को ठीक वैसा ही हुआ। हम बात कर रहे हैं टीम इंडिया के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार उर्फ भुवी की। यह तो आपने सुन या पढ़ लिया होगा कि भुवी की सगाई हो चुकी है। लेकिन क्या आप भुवनेश्वर की लव स्टोरी के बारे में जानते हैं। अगर नहीं तो आगे पढ़िए...

विज्ञापन


भुवनेश्वर कुमार ने बुधवार को नोएडा के एक होटल में नूपुर नागर के साथ सगाई की। अब वो बहुत जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। भुवी के परिवार ने नूपुर को अपना लिया है। सूत्रों के मुताबिक नवंबर में दोनों की शादी होनी तय हुई है। भुवी के पिता किरनपाल सिंह और नूपुर के पिता यशपाल सिंह नागर यूपी पुलिस में साथ रहे हैं। आगे पढ़िए भुवनेश्वर की लव स्टोरी...

विज्ञापन

भुवी की लव स्टोरी...

Bhubaneswar love story... childhood love will be married to Nupur this month
भुवनेश्वर कुमार और नूपुर नागर - फोटो : अमर उजाला

शर्मीले स्वभाव के माने जाने वाले भुवी बचपन से ही नूपुर नागर से प्यार करते हैं। हालांकि ये बात सभी लोग नहीं जानते थे कि भुवी की लाइफ में कोई हैं। दिलचस्प बात यह है कि बचपन से आज तक भुवी और नूपुर के बीच विश्वास बना हुआ है। दोनों को एक-दूसरे से बेहद प्यार है और उन्होंने सोचा हुआ था कि हम दोनों शादी करेंगे। दोनों ने अपनी सोच को आगे बढ़ाते हुए बुधवार को सगाई  कर ली। खास बात यह भी है कि कुछ दिन पहले उनका नाम साउथ की एक एक्ट्रेस के साथ जुड़ा तो भुवनेश्वर कुमार ने इसका खंडन करते हुए कहा था कि वे जब भी शादी करेंगे तो अपनी बेटर हाफ को दिखा देंगे। मंगलवार को भुवी ने ऐसा ही किया। उन्होंने इंस्ट्राग्राम पर अपनी बेटर हाफ नूपुर नागर के साथ अपनी फोटो पोस्ट कर दी जानकारी दे दी। नूपुर उनके बचपन का प्यार है।   

भिड़वारा का रहने वाला है नूपुर का परिवार 
भुवी की होने वाली पत्नी नूपुर नागर का परिवार मवाना तहसील का भिड़वारा गांव हैं। जनपद मुख्यालय से करीब 30 किलोमीटर दूर परीक्षितगढ़ ब्लाक के गांव भिड़वारा निवासी यशपाल सिंह नागर की बेटी नूपुर चार भाई बहनों में सबसे छोटी हैं। बीटेक तक की शिक्षा ग्रहण करने के बाद नूपुर इस समय नोएडा स्थित किसी मल्टीनेशनल कंपनी में नौकरी कर रही हैं। यशपाल सिंह नागर के तीन भाई व दो बहन हैं। यशपाल सबसे बड़े हैं। उनका छोटा भाई ऋषिपाल नागर आईटीबीपी से रिटायर है और महिपाल नागर शिक्षक हैं। मनवीर नागर अमेरिका में इंजीनियर हैं। अमर उजाला संवाददाता गांव भिड़वारा पहुंचा तो नूपुर के चाचा महिपाल व ऋषिपाल का परिवार इस रिश्ते से बेहद खुश नजर आया। ऋषिपाल नागर व महिपाल नागर ने कहा कि इससे अच्छा रिश्ता और क्या हो सकता है।

पढ़ें : प्यार बदलेगा रिश्ते में... जल्द घोड़ी चढ़ेंगे स्विंग मास्टर भुवनेश्वर कुमार

नोएडा में हुई रिंग सेरेमनी

Bhubaneswar love story... childhood love will be married to Nupur this month
भुवनेश्वर कुमार और नूपुर नागर की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

पारिवारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को नोएडा के किसी होटल में रिंग सेरेमनी करके भुवनेश्वर के परिवार ने नूपुर को अपना लिया है। कार्यक्रम में दोनों के परिवार के सदस्य और भुवनेश्वर कुमार के भी शामिल होने की जानकारी लगी है। गंगानगर स्थित दोनों के घर पर परिवार का कोई सदस्य नहीं मिला। नौकर ने बताया कि घरवाले बाहर गए हैं। 

भुवनेश्वर के घर रहा परिवार 
पुलिस में इंस्पेक्टर पद से रिटायर हुए यशपाल सिंह नागर और भुवनेश्वर का घर गंगानगर के एक ही ब्लाक में है। दोनों की दोस्ती सालो से चली आ रही है। बताया गया जब यशपाल सिंह नागर का घर बना तो उनका पूरा परिवार किरनपाल सिंह के यहां आकर रहा था।

किरनपाल सिंह ने की शादी की पुष्टी 
भुवी के पिता किरनपाल सिंह ने भुवी व नूपुर की होने जा रही शादी की पुष्टि तो कर दी लेकिन कब होगी इसकी जानकारी देने से मना कर दिया। कहा जब होगी तो बता दिया जाएगा।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed