फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Badmashs shot woman in Muzaffarnagar

मुजफ्फरनगर में बदमाशों ने सरेशाम मारी रिटायर्ड अधिकारी की पत्नी को गोली

Sat, 11 Nov 2017 11:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Sat, 11 Nov 2017 11:04 PM IST
विज्ञापन
Badmashs shot woman in Muzaffarnagar
महिला की हत्या की जानकारी लेते एसएसपी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर में नईमंडी कोतवाली क्षेत्र की पाश कालोनी एटूजेड निवासी महिला की सरेशाम गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात के समय वह अवध विहार से दूध लेकर स्कूटी से घर लौट रही थी। घटना से इलाके में दहशत फैल गई। देर रात तक पुलिस कार्रवाई में जुटी थी।
विज्ञापन

मरने वाली महिला राधा रानी (54) पत्नी स्वर्गीय ओम कुमार सिंघल एटूजेड कालोनी की रहने वाली थी। ओम कुमार सिंघल सिंचाई विभाग में अधीक्षण अभियंता के पद पर कार्यरत थे और उनका करीब आठ साल पहले निधन हो गया था। उनकी मौत के बाद उनके इकलौते बेटे आशीष सिंघल को मृतक आश्रित कोटे से सिंचाई विभाग में नौकरी मिल गई थी। शनिवार शाम करीब सवा पांच बजे राधारानी रोजाना की भांति स्कूटी से दूध लेने के लिए घर से अवध विहार के लिए निकली थी। करीब 15 मिनट में ही वह दूध लेकर लौट आई। कालोनी के निकट पहुंचते ही बाइक सवार तीन बदमाशों ने उन्हें रोका और कनपटी पर सटाकर गोली मारकर फरार हो गए। गोली लगने पर राधा रानी लहूलुहान होकर नीचे गिर पड़ी। गोली की आवाज सुनकर राहगीर और कालोनी वाले घटनास्थल की ओर दौड़े और उनके बेटे आशीष सिंघल को इस बारे में जानकारी दी। आशीष सिंघल उन्हें लेकर सिविल हास्पिटल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। एसएसपी अनंत देव ने भी अस्पताल पहुंचकर मृतका के बेटे से घटना के संबंध में जानकारी ली। नईमंडी पुलिस को वारदात के खुलासे के निर्देश दिए। अभी तक मर्डर की वजह ज्ञात नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
Trending Videos

योजनाबद्ध तरीके से हत्या को दिया अंजाम 

Badmashs shot woman in Muzaffarnagar
महिला की हत्या की जानकारी लेते एसएसपी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
एटूजेड कालोनी निवासी राधारानी की जिस तरीके से हत्या की गई, उससे पुलिस का मानना है कि वारदात योजनाबद्ध तरीके से की गई है। कनपटी पर सटीक निशाना लगाकर गोली मारने से पुलिस को यह भी आशंका है कि हत्या भाटे के शूटरों से कराई गई है। फिलहाल पुलिस कई बिंदुओं को अपनी जांच का हिस्सा बनाकर तहकीकात में जुटी है। 
पुलिस का यह भी मानना है कि बदमाश कई दिनों से वारदात को अंजाम देने के लिए राधा रानी की रेकी कर रहे होंगे और मौका मिलने पर हत्या कर दी। राधा रानी रोजाना ही शाम करीब सवा पांच बजे स्कूटी से दूध लेने अवध विहार जाती थी। शायद यह हत्यारे जानते थे। माना जा रहा है कि हत्यारे अवध विहार से ही राधा रानी के पीछे लगे होंगे। अवध विहार चौराहे से एटूजेड रोड सुनसान है। हत्यारों ने इसी स्थान को वारदात को अंजाम देने के लिए चुना। जैसे ही राधारानी कालोनी से पहले सुनसान रोड पर पहुंची तभी पीछे लगे बाइक सवार बदमाश उसके निकट आए और उसे रुकवा कर कनपटी पर गोली मारकर फरार हो गए। हत्यारे ने किल प्वाइंट पर ही गोली मारी, जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि हत्या में भाड़े के शूटरों का इस्तेमाल किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed