फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Arrested not... bodies will be taken from the graves and taken to the chief minister

गिरफ्तारी नहीं हुई... तो कब्र से शवों को निकाल मुख्यमंत्री के पास ले जाएंगे

Sat, 14 Oct 2017 02:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Sat, 14 Oct 2017 02:27 PM IST
विज्ञापन
Arrested not... bodies will be taken from the graves and taken to the chief minister
एडीजी से मिलने आए फलावदा के ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

मेरठ में फलावदा के सनौता गांव में दो सगे भाइयों के हत्यारोपियों की गिरफ्तारी न होने पर ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि अगर हत्यारोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो वह दोनों भाइयों के शवों को कब्र से निकालकर मुख्यमंत्री के पास ले जाएंगे। नामजद आरोपी गांव में ही घूमकर पीड़ित परिवार को समझौता न करने पर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।

विज्ञापन


14 सितंबर को सनौता गांव में घर के सामने कार खड़ी करने को लेकर दरियाव सिंह की मनसाद व उसके भाई दिलशाद से कहासुनी हो गई थी। जिसमें दोनों पक्षों में मारपीट के बाद गोलियां चल गई। जिसमें दरियाव सिंह और उसके पक्ष के लोगों ने मनसाद व दिलशाद की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस मामले में पुलिस दरियाव सिंह, उसके बेटे अनिल समेत सात लोगों को जेल भेज चुकी है। 11 नामजद आरोपी अभी बाहर हैं। आरोप है कि नामजद पीड़ित परिवार पर समझौते का दबाव बना रहे हैं। 
विज्ञापन


इस मामले को लेकर सनौता गांव के 200-250 लोग पीड़ित परिवार के साथ शुक्रवार को एडीजी ऑफिस पहुंचे। फलावदा पुलिस पर आरोपियों से साठगांठ करने का आरोप लगाकर नारेबाजी की। पीड़ित परिवार का कहना है कि गांव में आरोपी फिर हत्या करने की धमकी दे रहे हैं। इसी दौरान ग्रामीणों ने कहा कि अगर आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो वह मनसाद व दिलशाद के शवों को कब्रिस्तान से निकालकर मुख्यमंत्री के पास ले जाएंगे। एडीजी प्रशांत कुमार ने एसएसपी को फोन कर आरोपियों को पकड़ने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed