Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   सेशेल्स गणराज्य के राजदूत सिखेगें संस्कृत भाषा

सेशेल्स गणराज्य के राजदूत सिखेगें संस्कृत भाषा

Sat, 16 Sep 2017 03:15 AM IST
Updated Sat, 16 Sep 2017 03:15 AM IST
विज्ञापन
सेशेल्स गणराज्य के राजदूत सिखेगें संस्कृत भाषा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जानीखुर्द (मेरठ)।
सेशेल्स गणराज्य के राजदूत फिलिप लिगाल को उनका संस्कृत प्रेम शुक्रवार को गुरुकुल प्रभात आश्रम खींच लाया। इस दौरान उन्होंने गुरुकुल के कुलाधिपति से संस्कृत इतिहास के बारे में जानकारी ली।

सेशेल्स गणराज्य के राजदूत फिलिप लिगाल की दो माह पूर्व ही भारत में तैनाती हुई है। शुक्रवार को फिलिप लिगाल जानी ब्लाक के गांव टिकरी में स्थित गुरुकुल प्रभात आश्रम आये। उन्होंने आश्रम के कुलाधिपति स्वामी विवेकानन्द सरस्वती से मुलाकात की। करीब एक घंटे तक उनके बीच वार्तालाप हुई। इस दौरान फिलिप लिगाल ने बताया कि पेरिस में जूनियर कक्षा में पढ़ाई के दौरान कुछ समय के लिए उन्होंने संस्कृत भाषा को पढ़ा था। फिलिप ने भारतीय प्राचीन संस्कृति के बारे में भी जानकारी ली। फिलिप लिगाल सुबह दस बजे से शाम पांच बजे तक अपने कार्यालय में बैठते है। इसके चलते वह गुरुकुल संस्कृत की पढ़ाई के लिये नहीं आ सकते हैं। फिलिप लिगाल शाम छह बजे से रात नौ बजे तक अपने दिल्ली स्थित आवास पर संस्कृत पढ़ेंगे। इसके लिए आश्रम से एक अध्यापक विनीत पाण्डेय उनके आवास पर संस्कृत भाषा का ज्ञान देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed