{"_id":"596bace04f1c1b362c8b46de","slug":"teachers-warn-corruption-will-not-stop-if-it-does-not-stop","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षकों ने चेताया, भ्रष्टाचार नहीं रुका तो देंगे धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षकों ने चेताया, भ्रष्टाचार नहीं रुका तो देंगे धरना
mau news
Updated Sun, 16 Jul 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
मंडल अध्यक्ष डा.राकेश सिंह का माला पहनाकर स्वागत करते जिलाध्यक्ष शैलेश सिंह।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ। माध्यमिक शिक्षक संघ (चेत नारायण सिंह गुट) की रविवार को जीवन राम इंटर कालेज में हुई बैठक में पदाधिकारियों ने डीआईओएस कार्यालय में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया। चेतावनी दी कि अगर भ्रष्टाचार दूर नहीं किया गया तो शिक्षक धरना प्रदर्शन करेंगे।
संघ के जिलाध्यक्ष शैलेश कुमार सिंह ने कहा कि डीआईओएस कार्यालय में हर काम के लिए शिक्षकों को परेशान किया जा रहा है। कर्मचारियों को खुश न करने वाले शिक्षकों का कोई काम नहीं किया जाता है। कार्यालय के लिपिक कई फाइलों को लंबित रखे हुए हैं। चेतावनी दी कि यदि कार्यालय में भ्रष्टाचार पर अंकुश नहीं लगा तो संघ धरना प्रदर्शन करेगा। शिक्षकों का शोषण नहीं होने देंगे। जिला मंत्री राघवेंद्र कुमार सिंह ने सदस्यता, मंडलीय सम्मेलन और शिक्षकों की समस्याओं पर प्रकाश डाला। अध्यक्षता डा. राकेश सिंह ने की। बैठक में नरेंद्र सिंह, जयनारायण पांडेय, केपी सिंह, अश्विनी तिवारी, विपिन सिंह, राजेंद्र सिंह, राजनाथ सिंह, केपी सिंह, रामजन्म सिंह, शैलेंद्र सिंह मौजूद रहे।