{"_id":"58ea7d604f1c1b4c3e5badfb","slug":"bjp-moving-towards-change-in-health-system","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वास्थ्य व्यवस्था में बदलाव की ओर बढ़ रही भाजपा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वास्थ्य व्यवस्था में बदलाव की ओर बढ़ रही भाजपा
mau hindi news
Updated Sun, 09 Apr 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
होमियोपैथिक के जनक डा. सैमुअल हैनिमैन के 262वीं जयंती की पूर्व संध्या पर आयोजित कार्यक्रम नगर के गाजीपुर तिराहे पर स्थित एक प्लाजा में आयोजित की गई। इस दौरान होमियोपैथिक मेडिकल एसोसिएशन आफ इंडिया एवं प्रांतीय होमियोपैथिक चिकित्सा सेवा संघ के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्जवलित कर कैबिनेट मंत्री दारा सिंह चौहान ने किया। कहा कि भाजपा की सरकार पूरे देेश में स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार की ओर बढ़ रही है। हेल्थ पालिसी पर गंभीरता से विचार किया जा रहा है। प्रदेश में इसकी शुरुआत हो गई है।
बतौर मुख्य अतिथि मंत्री दारा चौहान ने कहा कि कहा कि कई होमियोपैथिक को एक नई ऊॅचाईयों तक पहुॅचाना हमारे सरकार की प्राथमिकता है। प्रदेश के सभी होमियोपैथिक मेडिकल कालेजों को, आयुष मंत्रालय के मानक के अनुरूप नए सिरे से विकसित करने के प्रयास के साथ ही हर समस्याओं को सुलझाने का प्रयास सरकार करेगी। मेडिकल शिक्षकों की नियुक्ति से लेकर भवन निर्माण तक हर पहलू पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। प्रदेश के सभी सरकारी होमियोपैथिक अस्पतालों को अपने भवन से लेकर अत्याधुनिक सुविधाओं से लैश किया जाएगा। इस अवसर पर जनपद न्यायाधीश राजेंद्र प्रसाद गुप्ता ने कहा कि छोटी-बड़ी बीमारियों का होमियोपैथिक में जड़ से उपचार संभव है। इसकी खासियत है कि राजा हो या रंक सभी इससे इलाज करा सकते हैं। कार्यक्रम के आयोजन डा. अरविंद श्रीवास्तव व होमियोपैथिक चिकित्साधिकारी डा. नम्रता श्रीवास्तव ने मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों को अंग वस्त्रम, स्मृति चिह्न देकर स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि होमियोपैथी में हो रहे नित्य नये परिवर्तनों एवं अनुसंधानों की चर्चा करते हुए होमियोपैथी के उत्थान हेतु मुख्यमंत्री को संबोधित कैबिनेट मंत्री दारा चौहान को ज्ञापन सौंपा। कार्यक्रम में मुख्य रूप से डा. एस एन खत्री, डा. संजय सिंह, डा. डीके सोनकर, केंद्रीय होमियोपैथिक परिषद के सदस्य, डा. भक्तवत्सल एवं डा. वी.वी सिंह आदि ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया।
इसी क्रम में मऊ सहित पूर्वांचल के विकास में महति भूमिका निभाने वाली गैर सरकारी संस्थाओं जैसे रोटरी क्लब मऊ, इनर व्हील क्लब मऊ, भारत विकास परिषद मऊ, एएमयू ओल्ड ब्वायज एसोसिएशन मऊ, साहित्यकार, व्यापार मण्डल, श्री गंगा तमसा मिशन, स्वच्छ भारत अभियान के अन्तर्गत मऊ जनपद का प्रथम बाहर शौच मुक्त गॉव, कन्धेरी, एवं ललितकला अकादमी को अभिनन्दन पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान दो गरीब बालिकाओं को सिलाई मशीन रोजगार के लिए दी गई।