फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   गोबर गैस से अब चलेंगे टीवी और पंखे

गोबर गैस से अब चलेंगे टीवी और पंखे

Sun, 24 Mar 2013 05:31 AM IST
Mau
Mau Updated Sun, 24 Mar 2013 05:31 AM IST
विज्ञापन
मऊ। अभी तक आपने गोबर गैस से केवल खाना बनते ही देखा होगा। मगर अब उससे बिजली पैदा भी की जाएगी। इससे टीवी, पंखा और सीएफएल भी चलाए जा सकेंगे। यह कारनामा भूमि संरक्षण विभाग के सेवानिवृत्त निरीक्षक उदयभान सिंह ने गोबर गैस को संयंत्र कर बिजली का उत्पादन कर दिखाया।
विज्ञापन

ताजोपुर पश्चिमपुरा निवासी उदयभान सिंह ने छह साल पूर्व मकान में बायोगैस संयंत्र करने का प्रोजेक्ट लगवाया था। इससे उनके घर में गैस की किल्लत होनी कम हो गई। लेकिन एक हफ्ते पूर्व मुख्य विकास अधिकारी अश्वनी कुमार श्रीवास्तव ने उनके गैस संयंत्र प्रोजेक्ट का देखा और एक इंजीनियर विरेन्द्र सिंह को उससे बिजली पैदा करने की तरकीब बताई। इसके बाद इंजीनियर विरेन्द्र सिंह ने उस पर कार्य कर शनिवार को बिजली पैदा कर दिखाया। बिजली के लिए जब उन्होंने गोबर गैस प्लांट की गैस को कार्बोरेटर में रिलीज कराई तो एक हार्सपावर का इंजन स्टार्ट हो गया। जब तक गैस रिलिज होती रही इंजन चलता रहा। इससे टीवी, पंखा और छह सीएफएल जलाया गया। इसे देखकर वहां मौजूद लोगों के खुशी का ठिकाना नहीं रहा।
विज्ञापन


गैस सेे बिजली बनने पर होगी काफी बचत
उदयभान सिंह ने कहा कि गोबर गैस से अभी तक हमारा दो हजार रुपये बच जाता था। हमें गैस सिलेंडर खरीदने की जरूरत नहीं पड़ती थी। लेकिन अब तो करीब चार हजार रुपये बचेगा। क्योंकि अब तो गैस से बिजली पैदा होने पर जनरेटर नहीं चलाना पड़ेगा और पेट्रोल का पूरा पैसा बचेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश में यह नया प्रयोग : सीडीओ
गोबर गैस से बिजली पैदा होने के बाद मुख्य विकास अधिकारी अश्वनी कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में कम से कम गोबर गैस से बिजली बनाए जाने की यह तकनीक और प्रयोग काफी नया है। इससे गांव में जहां बिजली का संकट भी खत्म होगा। वहीं लोगोें को काफी सुविधा भी होगा। उन्होंने बताया कि गोबर गैस बनाने के लिए शासकीय अनुदान भी मिलता है। लेकिन उसके लिए पात्र के पास दो जानवर होने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed