{"_id":"902ccf5a8a4d295ae2c6bc23fed3c8f5","slug":"communal-voilence-in-mathura-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुरीर में सांप्रदायिक तनाव, फोर्स तैनात","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सुरीर में सांप्रदायिक तनाव, फोर्स तैनात
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
Updated Tue, 19 May 2015 12:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना सुरीर क्षेत्र में बच्चे के खेल-खेल में दीपक बुझा देने के बाद विवाद ने सांप्रदायिक रूप ले लिया। दो समुदाय के लोग आमने-सामने आ गए। तनाव के चलते क्षेत्र में सर्किल का फोर्स तैनात किया गया है।
थाना सुरीर क्षेत्र के कराहरी गांव में छोटे ठाकुर ने शनि जयंती पर पूजन किया था। पूजन के बाद उन्होंने घर के बाहर एक दीपक जलाकर रख दिया। इस दौरान पास के ही मकान में रहने वाले इमली खां का छह साल का बालक वहां आया और उसने खेल-खेल में दीपक बुझा दिया।
इस पर छोटे ठाकुर के बेटे झप्पू ने इमली खां के बेटे को डांट-फटकार दिया। इस बात पर इमली खां पक्ष के लोग छोटे ठाकुर के मकान पर आ गए। जानकारी पर छोटे पक्ष के लोग भी पहुंचे और दोनों ओर से गाली-गलौज के बाद पथराव और फायरिंग शुरू हो गई। इसमें अशोक नाम का व्यक्ति छर्रे लगने से घायल हो गया। तनाव की स्थिति को देखते हुए गांव में मांट सर्किल का फोर्स पहुंचा।
विज्ञापन
सूचना पर सीओ मांट राजेंद्र थापा और सुरीर कोतवाली प्रभारी भी पहुंच गए थे। खबर लिखे जाने तक पुलिस गांव में गश्त कर रही थी। इधर थाना हाईवे की चंद्रपुरी कालोनी में सचिन पुत्र हरीसिंह को चार-पांच लोगों ने गोली मार दी। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।