फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Bhoganv dengue death of the victim girl

भोगांव में डेंगू पीड़ित बालिका की मौत

Tue, 13 Sep 2016 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी Updated Tue, 13 Sep 2016 11:28 PM IST
विज्ञापन
Bhoganv dengue death of the victim girl
Dengue - फोटो : Amar ujala
 तहसील भोगांव के गांव मोहनपुरा की डेंगू पीड़ित बालिका की आगरा में उपचार के दौरान मौत हो गई। गांव के 14 से अधिक लोग बुखार से पीड़ित हैं। नगर के भदावर हाउस निवासी पिता-पुत्री सहित चार लोगों को डेंगू की पुष्टि हुई है। जिनका आगरा और कानपुर में उपचार चल रहा है। 
विज्ञापन


मोहनपुरा निवासी आठ वर्षीय सोनम पुत्री पूरन सिंह को सात दिन पहले बुखार आया था। हालत बिगड़ने पर जिला अस्पताल में उपचार कराया। डाक्टरों की सलाह पर परिवारीजन उसे दो दिन पहले आगरा ले गए। जहां डेंगू की पुष्टि हुई। मंगलवार को उसकी आगरा में मौत हो गई। गांव की अर्चना, सुमन, अनिल, सेामवती, बीकेश आदि पीड़ित हैं। वहीं भदावर हाउस निवासी सुधीर तथा उनकी पुत्री काजल को भी सैफई में डेंगू की पुष्टि की गई है।
विज्ञापन


ऋषि आश्रम रोड खरगजीत नगर निवासी शालिनी पुत्री रामसेवक को चार दिन पहले बुखार आया था। जिला अस्पताल से डाक्टरों ने बाहर ले जाने की सलाह दी। शालिनी को परिवारीजन आगरा ले गए। वहां निजी अस्पताल में भर्ती कराया। चैकअप कराने के बाद डाक्टरों ने डेंगू की पुष्टि की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

खरगजीत नगर निवासी प्रदीप पुत्र सतेंद्र को पांच दिन पहले बुखार आया था। परिवारीजन उसे कानपुर ले गए। प्रदीप को भी डेंगू की पुष्टि डाक्टरों ने कर दी है।
बताते चलें कि रघुराजपुरी निवासी अधिवक्ता शिवपाल सिंह तिवारी की आगरा तथा किशनी क्षेत्र के मनिगांव निवासी एक वृद्ध की कानपुर में डेंगू के चलते मौत हो चुकी है। मलिक मील कालोनी के 15 लोग डेंगू की चपेट में हैं। जिले में 25 डेंगू के मरीज सामने आ चुके हैं। अधिकांश मरीज बाहरी जिलों में उपचार करा रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed