फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Khawaja Poor Nawaz's total Sharif with Fateha

फातिहा के साथ हुआ ख्वाजा गरीब नवाज का कुल शरीफ

Tue, 04 Apr 2017 11:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी।
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी। Updated Tue, 04 Apr 2017 11:12 PM IST
विज्ञापन
Khawaja Poor Nawaz's total Sharif with Fateha
फातिहा के साथ हुआ ख्वाजा गरीब नवाज का कुल शरीफ - फोटो : अमर उजाला
खानकाहे मोहम्मदिया अफजलिया, खानकाहे रशीदिया और जामा मस्जिद में ख्वाजा गरीब नवाज का कुल शरीफ फातिहा के साथ हुआ। इसका आगाज सुबह फजर की नमाज के बाद कुरानख्वानी के साथ हुआ।
विज्ञापन


देवी रोड स्थित खानकाहे मोहम्मदिया अफजलिया पर बाद नमाज फजर कुरानख्वानी, मीलाद शरीफ के बाद सुबह 10:30 बजे ख्वाजा गरीब नवाज की फातिहा हुई। मौलाना वसीम ने नात शरीफ पढ़ी। साथ ही ख्वाजा गरीब नवाज की जिंदगी के हालातों पर रोशनी डाली। यहां आए अकीदतमंदों ने चादरपोशी कर अमनचैन की दुआ मांगी। इसके बाद लंगर  तकसीम किया गया। अली हसन, अली मोहम्मद, अली हुसैन, नासिर अली, अहतशाम, आफाक, गुलाम मोहम्मद, गुलाम हुसैन, आसिफ, रियासत, अशफाक, इसरार राईन, चंदा राईन, जाकिर आदि मौजूद रहे। जामा मस्जिद में पेश ए इमाम मोहम्मद शमी अहमद ने ख्वाजा गरीब नवाज की फातिहा दी। साथ ही देश में अमन और चैन की दुआ मांगी।
विज्ञापन


वहीं आगरा रोड स्थित खानकाहे रशीदिया में फजर की नमाज के बाद कुरानख्वानी हुई। सुबह नौ बजे ख्वाजा गरीब नवाज की फातिहा हुई। इसकी शुरूआत खानकाहे रशीदिया के इमाम मौलाना मोहम्मद आजाद ने की। इसके बाद हाफिज मोमिन, हाफिज जीशान, हाफिज नफीस अहमद, मो. इश्तियाक, मो. अलियार, मो. आफताब, आबिद अली, मो. सलमान सहित बच्चों ने नातिया कलाम पेश किया। बाहर से आए उलमा ए कराम ने ख्वाजा गरीब नवाज की करामत पर रोशनी डाली। शिजराख्वानी हुई। सभी को तबर्रुक तकसीम किया गया। सज्जादानशीन अब्दुल रहमान खां चिश्ती उर्फ बबलू मियां, आफाक मियां, जावेद खान, इरफान, इरशाद, इकरार इलाही, साजिद रिहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed