फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Canara Bank trying to steal by breaking a strong room

केनरा बैंक का स्ट्रांग रूम तोड़कर चोरी की कोशिश

Wed, 22 Mar 2017 11:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी Updated Wed, 22 Mar 2017 11:17 PM IST
विज्ञापन
Canara Bank trying to steal by breaking a strong room
केनरा बैंक का स्ट्रांग रूम तोड़कर चोरी की कोशिश - फोटो : अमर उजाला
कोतवाली क्षेत्र स्थित केनरा बैंक में मंगलवार रात चोरों ने स्ट्रांग रूम तोड़ने की कोशिश की। हथियारबंद नकाबपोशों ने नाकाम होने के बाद कॉइन वेंडिंग मशीन से करीब 16 हजार रुपये चोरी कर लिए। बैंक में सारा सामान इधर-उधर बिखरा दिया। बुधवार सुबह जानकारी होने पर मैनेजर ने पुलिस को सूचना दी। एसपी ने मौके पर पहुंचकर जांच की। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है, वहीं एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन


मंगलवार रात को कोर्ट रोड स्थित केनरा बैंक के पिछले हिस्से में लगी एक खिड़की की सरिया काटकर दो हथियारबंद चोर बैंक के अंदर दाखिल हो गए। रात करीब एक बजे से लेकर सवा दो बजे तक वह बैंक में स्ट्रांग रूम को तोड़कर बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में लगे रहे। इस दौरान बैंक का सारा सामान इधर-उधर फेंक दिया। कैश लाने वाले बक्से को खोलकर देखा मगर वह खाली निकला। इसके बाद कॉइन वेंडिंग मशीन को तोड़कर उसमें रखी करीब 16 हजार की नकदी ले गए। चोरों ने वेंडिंग मशीन में रखे सिक्कों को नहीं छुआ। चोरों की ये सारी हरकत बैंक में लगे छह सीसीटीवी कैमरों में कैद होती रही। इस बीच आखिर में चोरों ने दोबारा स्ट्रांग रूम खोलने की कोशिश की। सीसीटीवी कैमरा को ऊपर कर दिया। दोनों चेहरे रुमाल से ढके हुए थे। सुबह जब कर्मचारी बैंक खोलने पहुंचा तो उसे चोरी की जानकारी हुई। सूचना मिलने के बाद मैनेजर बीएन मिश्रा व अन्य कर्मचारी पहुंच गए। बैंक में चोरी की घटना के बाद एसपी सुनील कुमार सक्सेना ने वहां पहुंचकर बारीकी से जांच की। सीसीटीवी फुटेज के जरिए पुलिस ने खुलासे के प्रयास शुरू कर दिए हैं। वहीं प्लाट स्वामी से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


फोरेंसिक टीम ने लिए नमूने
बैंक में चोरी की वारदात के बाद मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से फुट प्रिंट व फिंगर प्रिंट लिए हैं। बैंक के पीछे परिसर से चोर बैंक के अंदर दाखिल हुए थे। वहीं डॉग स्क्वैड ने भी घटनास्थल पर काफी देर तक सुरागकशी की।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक वर्ष पूर्व हुई थी लाखों की डकैती
वर्ष 2016 में चार अप्रैल को दिनदहाडे हथियारबंद बदमाशों ने केनरा बैंक से ही करीब 20 लाख की डकैती डाली थी। घटना के बाद मैनपुरी पुलिस आरोपियों का कोई सुराग नहीं लगा सकी थी। बैंक डकैती के आरोपियों को सहारनपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया था मगर अभी तक पुलिस ने पकडे़ गए आरोपी का बी-वारंट नहीं लिया।

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश की जा रही है। वेंडिंग मशीन से रुपये निकाले गए हैं। जल्द ही आरोपी पकडे़ जाएंगे।

- सुनील कुमार सक्सेना, एसपी मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed