फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Fierce running arms, two wounded in two sides

दो पक्षों में जमकर चले धारदार हथियार, 12 घायल

Tue, 18 Apr 2017 11:07 PM IST
मोहम्मदी/ अमर उजाला ब्यूरो
मोहम्मदी/ अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 18 Apr 2017 11:07 PM IST
विज्ञापन
Fierce running arms, two wounded in two sides
मारपीट - फोटो : अमर उजाला
दो पक्षों में जमकर चले धारदार हथियार, 12 घायल
विज्ञापन

घायलों में दो की हालत गंभीर, जिला अस्पताल रेफर 

कस्बे के बरा रोड मोहल्ला पूर्वी लखपेड़ा में भैंस बांधने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे और धारदार हथियार चलने लगे। इस खूनी संघर्ष में दोनों पक्षों की ओर से चार महिलाएं समेत 12 लोग घायल हो गए। पुलिस ने सभी घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से डॉक्टर ने दो लोगों को हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया।       
नगर के मोहल्ला बरा रोड पूर्वी लखपेड़ा निवासी विनोद कुमार ने बताया कि मंगलवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे वह अपने मकान पर मौजूद थे। तभी कुछ दूर रह रहे रिंकू शुक्ला आदि शराब पीकर आए और गाली गलौज करने लगे। थोड़ी देर में जगन्नाथ शुक्ला, लल्ला शुक्ला, मझले पुत्र बाबूराम तथा मीनू पुत्र रामस्वरूप निवासी रायपुर कला भी आ गए। इन लोगों ने जान से मारने की नीयत से उन पर हमला बोल दिया। बचाने आए उनके पुत्र संजीव 40, भाई प्रमोद कुमार 42 तथा बेला परछिया के एक अन्य रिश्तेदार ने बहुओं को भी मारा पीटा। घटना की सूचना 100 नंबर पर दी गई तो हमलावर जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। पुलिस ने विनोद कुमार की तहरीर पर  रिंकू शुक्ला, जगन्नाथ शुक्ला, लल्ला शुक्ला, मझले शुक्ला तथा मीनू के खिलाफ बलवा, घर में घुसकर मारपीट, गाली गलौज, जान से मारने की धमकी तथा हत्या के प्रयास आदि धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

 उधर दूसरे पक्ष की सीमा देवी पत्नी रामसागर ने कोतवाली में तहरीर देकर कहा है कि मंगलवार दोपहर 11 बजे के करीब बरा रोड केडीपुरम के सोनू, राजकमल, संजीव पुत्र लल्लू अपने हाथ में लाठी बांका, बंदूक लेकर प्रार्थी के घर जबरन घुस आए और परिवार के सदस्य प्रदीप, रिंकू, रामबेटी, रामसागर उसे बचाने आए तो उन्हें भी लाठी व बंदूक की बटों से मारा पीटा। सीमा देवी का कहना है कि उनके पास भैंस है जिनको मकान के पास खाली जगह में बांध देती है, विपक्षियों को इस बात पर एतराज था। आरोपी उसका ट्रैक्टर भी कहीं खींचकर ले गए हैं और बराबर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। पुलिस ने बताया कि मारपीट में दोनों पक्षों के विनोद कुमार, संजीव, प्रमोद, सोनू, प्रीति, सरिता, राजकमल, रामसागर, रामबेटी, रिंकू, प्रदीप तथा सीमा  घायल हो गईं। जिनका मेडिकल परीक्षण कराया गया है। चिकित्सकों ने विनोद कुमार और दूसरे पक्ष के रामसागर की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। पुलिस ने दूसरे पक्ष की तहरीर पर अभी रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। इंस्पेक्टर जीएस पांडे ने बताया कि दूसरे पक्ष से तहरीर मिल गई है, मामले की जांच कर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed