फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   kushinagar festiwal finished

रंगारंग प्रस्तुतियों से कुशीनगर महोत्सव का समापन

Mon, 14 Nov 2016 11:17 PM IST
kushinagar
kushinagar Updated Mon, 14 Nov 2016 11:17 PM IST
विज्ञापन
kushinagar festiwal finished
कायऱ्र्यक्रम - फोटो : santosh verma
कसया। लीलावती देवी स्टेडियम में चल रहे तीन दिवसीय कुशीनगर महोत्सव का रविवार की रात में रंगारंग कार्यक्रम के साथ समापन हुआ। आयोजक मंडल की तरफ से समाज के विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय कार्य करने के लिए हस्तियों को उत्तर प्रदेश रत्न से सम्मानित किया गया। 
विज्ञापन


समापन कार्यक्रम में राजस्थान से आए कलाकारों ने अपनी कला और संस्कृति पर आधारित नृत्य एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। इसके बाद वाराणसी से आई अनन्या त्रिपाठी ने भरत नाट्यम सहित अन्य शैलियों में नृत्य को प्रस्तुत कर महोत्सव में अपनी अलग छाप छोड़ी। भजन गायक अनीष सोनी और पार्श्व गायक रवि त्रिपाठी ने अपनी प्रस्तुति से समापन समारोह में समां बांध दिया। समापन सत्र के मुख्य अतिथि सपा के प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल यादव ने विभिन्न क्षेत्रों में विशिष्ट योगदान के लिए अभिनेता अनुपम श्याम, पूर्व डीजीपी बृजलाल, पंडित ऋतिक सान्याल, जितेंद्र साबू, फिल्म लेखक दिलीप शुक्ल, संजय शर्मा, वरिष्ठ अधिवक्ता आईबी सिंह, गायक रवि त्रिपाठी आदि को उत्तर प्रदेश रत्न सम्मान से सम्मानित किया। संचालन प्रभुनाथ दाढ़ी ने किया। अंत में आए हुए सभी अतिथियों के प्रति सांसद राजेश पांडेय ने आभार ज्ञापित किया। 
विज्ञापन

इस मौके पर राज्यमंत्री राधेश्याम सिंह, राज्यमंत्री सुरेन्द्र सिंह पटेल, प्रदीप राय, राजश्री राय, एमएलसी रामअवध यादव, अंतरर्राष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान के अध्यक्ष भंते महेंद्र, राकेश जायसवाल, आनंद प्रकाश उपाध्याय, जितेंद्र प्रताप राय, संजय दूबे सहित तमाम लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed