फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   aadhar card in kaushambi

‘आधार’ ने गरीबों के घरों का चूल्हा किया ठंडा

Tue, 11 Jul 2017 01:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Tue, 11 Jul 2017 01:39 AM IST
विज्ञापन
aadhar card in kaushambi
कौशाम्बी
नगर पंचायतों के राशन कार्ड धारकों को ई-पॉश मशीन के जरिए राशन वितरित किया जा रहा है। आधार लिंक न होने के कारण उपभोक्ता की गैरहाजिरी में उनके परिजनों को कोटेदार राशन नहीं दे रहे हैं। इससे कोटेदारों के यहां राशन भारी मात्रा में डंप हो गया है। इस व्यवस्था को लेकर उपभोक्ता के परिजन आक्रोशित हैं। ई-पॉश मशीन के सिस्टम ने गरीबों का चूल्हा ठंडा कर रखा है।
विज्ञापन



जिले की सातों नगर पंचायतों में शासन के निर्देश पर अब ई-पॉश मशीन के जरिए राशन का वितरण किया जा रहा है। इस मशीन में कार्ड धारक को अपना अंगूठा निशान लगाना पड़ता है। इसके बाद ही राशन प्राप्ति की पर्ची मशीन से निकलती है। अधिकांश उपभोक्ताओं के राशन कार्ड आधार कार्ड से लिंक नहीं हैं। कइयों ने आधार कार्ड ही नहीं बनवाया है।
विज्ञापन


आधार कार्ड लिंक न होने के कारण परिवार के मुखिया के अलावा उनके परिजनों को कोटेदार राशन नहीं वितरित कर रहे हैं। यह समस्या मंझनपुर, सरायअकिल, करारी, चायल, भरवारी, सिराथू और अजुहा नगर पंचायतों में है। चायल नगर पंचायत के अधिकांश उपभोक्ताओं के परिजनों को जून माह का राशन नहीं मिल सका है। इससे उनके परिजन परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यही हाल सभी नगर पंचायतों का है। ई-पॉश मशीन की इस नई व्यवस्था ने पात्र गृहस्थी व अन्त्योदय राशन कार्ड के मुखिया के सामने समस्या खड़ी कर दी है। गरीब तबके के लोग मेहनत-मजदूरी करने के लिए बाहर रहते हैं। उनके न रहने पर अब उनके परिजनों को राशन नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed