{"_id":"59e23ba04f1c1bec538b7787","slug":"women-commit-suicide-by-setting-fire-on-in-banda","type":"story","status":"publish","title_hn":"मासूम बच्चों को आंगन में सुलाकर जिंदा जल मरी मां ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मासूम बच्चों को आंगन में सुलाकर जिंदा जल मरी मां
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Sun, 15 Oct 2017 10:34 AM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो मासूम बच्चों को आंगन में सुलाकर मां ने खुद को आग के हवाले कर दिया। बुरी तरह से झुलसने की वजह से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस दौरान सारी घर-गृहस्थी भी जल गई। मामला यूपी के बांदा जिले का है।
बांदा गिरवां थाना के स्योढ़ा गांव की वंदना (25) पत्नी कामता प्रसाद ने शुक्रवार की रात ससुराल में कमरा बंद कर अपने ऊपर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा ली। आग की लपटों ने खपरैलदार कच्चे मकान को भी चपेट में ले लिया। घर वालों ने दरवाजे तोड़कर शव को बाहर निकाला। ससुर रामस्वरूप ने बताया कि वंदना का पति कामता दिल्ली में प्राइवेट कंपनी में काम करता है। वंदना यहां ससुराल में रहती थी और अपना खाना अलग बनाती थी।
उधर, पोस्टमार्टम हाउस में बांदा के बंगाली टोला निवासी वंदना के भाई बिंदा प्रसाद ने बताया आठ साल पहले शादी हुई थी। दो मासूम बच्चे हैं। उनकी उम्र दो वर्ष और एक वर्ष है। परिवार में बंटवारे को लेकर अक्सर ससुराल में झगड़ा होता था। आत्महत्या से पहले फोन पर झगड़े की बात उसने बताई थी। गिरवां थाना के उप निरीक्षक केके यादव ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम करवाया गया है।