{"_id":"5955e5254f1c1b37638b48ba","slug":"traders-stop-train-in-protest-against-gst-in-kanpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"GST के खिलाफ आगबबूला व्यापारियों ने रोक दी ट्रेन, मोदी सरकार के खिलाफ जबरदस्त नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
GST के खिलाफ आगबबूला व्यापारियों ने रोक दी ट्रेन, मोदी सरकार के खिलाफ जबरदस्त नारेबाजी
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Sat, 01 Jul 2017 07:57 AM IST
विज्ञापन
जीएसटी के खिलाफ आक्रोश जताते हुए ट्रेन रोके खड़े व्यापारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीएसटी के खिलाफ आगबबूला व्यापारियों ने देशव्यापी हड़ताल पर अपनी आवाज बुलंद करते हुए ट्रेन रोक दी। इस दौरान मोदी सरकार के खिलाफ जबरदस्त नारेबाजी भी की गई ।
कानपुर में व्यापारियों के दो बड़े गुट जीएसटी के पक्ष और विपक्ष में बट चुके हैं। जीएसटी का विरोध करने वाले व्यापारियों के एक गुट ने शुक्रवार को 4102 झांसी एक्सप्रेस ट्रेन रोक दी। काले झंडे दिखाते हुए सरकार के खिलाफ नारे लगाए गए।
कानपुर युवा उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने जीएसटी के विरोध में देशव्यापी बंदी के लिए समर्थन जुटाया। नवीन मार्केट से दोपहिया वाहनों का जुलूस निकाला। यह पुस्तक बाजार मेस्टन रोड, शिवाला बाजार, रामनरायन बाजार, फूलबाग, बिरहाना रोड, पीपलकोठी, हूलागंज होते हुए भूसा टोली बाजार में समाप्त हुआ। इस दौरान मुकुंद मिश्र, राकेश सिंह, संत मिश्र, प्रदीप गुप्ता, अश्विनी कोहली, पवन गुप्ता, राजेश गुप्ता, अजीत गुप्ता, विजय कौशल, हिमांशु गुप्ता मौजूद रहे।

व्यापारी बोले, ‘हमें जीएसटी स्वीकार नहीं’
जीएसटी के खिलाफ आक्रोश जताते व्यापारी
नवीन मार्केट के वरिष्ठ व्यापारी नेता विनय अरोड़ा व सरताज अहमद ने बाजार बंदी की घोषणा की। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने भी बंदी के लिए समर्थन जुटाया। घंटाघर भारत माता प्रतिमा स्थल से वाहन जुलूस निकाला जो कि गणेश मंदिर स्थल सुतरखाना पर समाप्त हुआ। इस दौरान सुरेंद्र सनेजा, ज्ञानेश मिश्रा, नवीन शर्मा, अतुल द्विवेदी, चंद्राकर दीक्षित, रोशन गुप्ता आदि मौजूद रहे।
टेढ़ी देवी सीसामऊ कपड़ा कमेटी ने मीटिंग कर बंदी का समर्थन किया। इसमें मुकेश दीक्षित, कुंदन, लाल भाटिया, संजय कनौडिया आदि मौजूद रहे। कानपुर उद्योग व्यापार मंडल (कंछल गुट) के पदाधिकारियों ने बाजारों में भ्रमण किया और बंदी के लिए पर्चे बांटे। इस दौरान अध्यक्ष विनय द्विवेदी, राजेंद्र अग्रवाल आदि शामिल रहे।

इन बाजारों में आज रहेगी बंदी
जीएसटी के खिलाफ दुकानें बंद
ये बाजार आज रहेंगे बंद
कपड़ा बाजार, सराफा बाजार, बर्तन बाजार, बारदाना बाजार, गल्ला बाजार, मार्बल मार्केट, थोक दवा बाजार तिरपाल मार्केट, लोहा एवं मशीनरी बाजार, टिंबर मार्केट
ये खुले रहेंगे
फुटकर दुकानें, दवा दुकानें, परचून और राशन की दुकानें, औद्योगिक प्रतिष्ठान, सभी आवश्यक सेवाएं, अस्पताल, नर्सिंग होम, दो बजे के बाद गोविंद नगर मार्केट, सीसामऊ बाजार