फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   three boys raped girl and viral video

शौच के लिए जंगल गई युवती से गैंगरेप कर बना लिया वीडियो

Mon, 04 Dec 2017 10:42 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Mon, 04 Dec 2017 10:42 AM IST
विज्ञापन
three boys raped girl and viral video
आरोपी युवक - फोटो : अमर उजाला
हमीरपुर जिले के थाना मझगवां के एक गांव में शौच को जंगल गई एक दलित युवती के साथ तीन युवकों ने तमंचा लगाकर गैंगरेेप किया। इस दौरान युवकों ने वीडियो भी बनाया। वीडियो वायरल होने पर शनिवार को युवती के पिता ने थाने में तहरीर दी।
विज्ञापन





 
Trending Videos

हंगामा देख पुलिस ने तीन युवकों के विरुद्ध दर्ज किया मुकदमा

three boys raped girl and viral video
घटना स्थल का जायजा लेते पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार - फोटो : अमर उजाला
राठ पुलिस ने जब मामले की रिपोर्ट नहीं लिखी तो ग्रामीणों ने देर रात थाने में जमकर हंगामा किया। हंगामा देख पुलिस ने तीन युवकों के विरुद्ध गैंगरेप का मुकदमा दर्ज किया। रविवार को पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार पी ने घटना स्थल का जायजा लिया और गिरफ्तार तीनों आरोपियों से पूछताछ की। एसपी ने सीओ श्रीराम को तीनों आरोपियों के विरुद्ध गैंगस्टर की कार्रवाई करने के निर्देश दिए है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

एक युवक ने वीडियो भी बनाया

three boys raped girl and viral video
डेमो पिक
थाना मझगवां के गांव में एक युवती अपने चाचा के साथ रहती है। उसका पिता दिल्ली में मजदूरी करता है। मां का निधन हो चुका है। युवती के पिता ने पुलिस को बताया कि 24 नवंबर की सुबह करीब 10 बजे उसकी पुत्री जंगल में शौच के लिए गई थी। आरोप लगाया कि वहां मौजूद गांव निवासी ईसू पुत्र रामस्वरूप कोटेदार, भूरा पुत्र दशरथ और रविंद्र पुत्र जम्मन ने तमंचा लगाकर उसकी पुत्री के साथ बलात्कार किया। बलात्कार की घटना के दौरान एक युवक ने उसका वीडियो भी बनाया।


 
विज्ञापन

वीडियो वायरल होने के बाद घटना की जानकारी हुई

three boys raped girl and viral video
डेमो पिक
कुछ दिन गुजरने के बाद युवक ने अपने एक दोस्त के माध्यम से वीडियो वायरल करा दिया। वीडियो वायरल होने के बाद जब ग्रामीणों को इस घटना की जानकारी हुई तो हड़कंप मच गया। यह बात युवती ने अपने घर में किसी को भी नहीं बताई। गांव में चर्चा हुई तो परिजनों को इसकी जानकारी लगी। शनिवार को पिता ने दिल्ली से आकर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने युवती का मेडिकल कराने के लिए सदर अस्पताल भेजा है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed