{"_id":"595939ea4f1c1b8e548b4b40","slug":"rape-case-file-against-groom-on-the-day-of-the-marriage","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हो गया फिल्मी सीन, जब दूल्हे को मंडप से पकड़ ले गई पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हो गया फिल्मी सीन, जब दूल्हे को मंडप से पकड़ ले गई पुलिस
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Mon, 03 Jul 2017 08:51 AM IST
सार
प्रेमिका ने लगाया नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म का आरोप
औरैया में शादी के दौरान मंडप के नीचे से धरा गया आरोपी
विज्ञापन
डेमो
विस्तार
ये सीन शायद आप पहले फिल्मों में देख चुके होंगे। लेकिन ये रील लाइफ नहीं बल्कि रियल लाइफ में बीती घटना है। शादी रचाने के लिए मंडप के नीचे सजे-धजे बैठे दूल्हे को पुलिस अचानक गिरफ्तार करने पहुंच जाती है और ये नजारा देख सबका मुंह खुला का खुला रह जाता है।
विज्ञापन
डेमो
ये मामला है उत्तर प्रदेश के औरैया जिले के बिधूना कोतवाली का जहां पर पुलिस ने एक दूल्हे को शादी के मंडप से गिरफ्तार कर लिया। आपको सबसे ज्यादा हैरानी तब होगी जब दूल्हे पर लगा आरोप जानेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
डेमो
दरअसल, यूपी पुलिस ने दूल्हे के खिलाफ बलात्कार का मुकदमा दर्ज किया था। जब दुल्हन पक्ष को यह बात पता चली तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई।
डेमो
गिरफ्तार युवक मोहित पुत्र राजकुमार उर्फ राजू बिधूना कोतवाली की नवीन बस्ती का रहने वाला है। रविवार को कस्बे के एक गेस्ट हाउस में उसकी शादी की तैयारियां चल रही थीं। तभी कोतवाली पुलिस ने उसे मंडप के नीचे से धर लिया।
डेमो
पुलिस के मुताबिक इसी इलाके की एक लड़की ने रविवार को ही रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि मोहित से उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों एक ही बिरादरी के हैं। करीब छह माह पूर्व मोहित ने उसे घर बुलाया। धोखे से चाय में नशीला पदार्थ पिलाकर उससे बलात्कार किया। इस करतूत में मोहित के बड़े जीजा व उसकी मां ने भी उसका सहयोग किया।
डेमो
तभी से मोहित उसे शादी का झांसा देता आ रहा था। शनिवार को उसे मोहित के दूसरी जगह शादी की जानकारी हुई तो उसने घरवालों को आपबीती बताकर पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस की पूछताछ में मोहित ने बताया कि वह 31 मार्च 2017 को आर्य समाज मंदिर आगरा में शिकोहाबाद निवासी युवती से शादी कर चुका है। रविवार को उसी युवती से हिंदू रीति रिवाज से शादी करने जा रहा था। कोतवाली प्रभारी सुधाकर मिश्रा ने बताया कि जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।