फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   looted millions in front of police station

पुलिस चौकी के सामने घर में लाखों की लूट

Mon, 07 Aug 2017 09:02 AM IST
टीम डिजिटल,अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल,अमर उजाला, कानपुर Updated Mon, 07 Aug 2017 09:02 AM IST
विज्ञापन
looted millions in front of police station
डेमो
यूपी के हरदोई ज‌िले में पुलिस चौकी के सामने इतना बड़ा कांड हो गया और पुल‌िस आंख मूंदे पड़े रही। यहां के गोपामऊ इलाके में नकाबपोश बदमाशों ने एक मकान पर धावा बोल दूसरी मंजिल पर कमरे में सोए युवक को बंधक बना लिया। तमंचे के बल पर युवक से अलमारी की चाभी छीन ली। सवा दो लाख रुपये और इतनी ही कीमत के जेवर लूट लिए। थाना प्रभारी ओपी तिवारी ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच की जा रही है। देर शाम एडिशनल एसपी पूर्वी निधि सोनकर और सीओ हरियावां अरुण कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और जांच-पड़ताल की।
विज्ञापन


टड़ियांव थाने के अचरजन मोहल्ले में पुलिस चौकी के सामने नूर मोहम्मद का पैतृक मकान है। नूर मोहम्मद के चार बेटे शब्बीर, वकील, शकील और मुस्तकीम हैं। शब्बीर का भी कस्बे में ही एक मकान है। मुस्तकीम की घर के पास ही मोबाइल शॉप है, जबकि शब्बीर का धर्मकांटा और अन्य कारोबार हैं। कभी-कभार परिवार के लोग दूसरे मकान में सोने चले जाते हैं।
विज्ञापन


शनिवार की रात मुस्तकीम दूसरी मंजिल पर जबकि पत्नी और बच्चे नीचे कमरे में सोए थे। मुस्तकीम ने बताया कि रात लगभग एक बजे कमरे में छह बदमाश घुस आए। बदमाश मुंह पर गमछा बांधे थे। सभी बनियान और कैप्री पहने थे। मुस्तकीम ने बताया कि कपड़े डालने के लिए बंधी नायलान की रस्सी से उसे बंध दिया और मुंह में रुमाल ठूंस दिया। चाभी देने से मना करने पर बदमाशों ने उसे थप्पड़ मारा। बदमाशों ने अलमारी में रखे शब्बीर के सवा दो लाख रुपये, उसकी पत्नी का सोने का हार, एक जोड़ी झुमकी, एक टीका, मंगलसूत्र, अंगूठी, कंगन, पायल समेत लगभग दो लाख रुपये के जेवर लूट लिए। बदमाशों के जाने के बाद मुस्तकीम ने फोन से परिजनों व पड़ोसियों को घटना की जानकारी दी। मुस्तकीम के भाई शब्बीर ने तहरीर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed