{"_id":"59dbabc54f1c1bf4688b4e71","slug":"driver-s-sense-on-brake-jam","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अचानक ट्रेन का ब्रेक हुआ जाम पर ड्राइवर की समझदारी आई काम, जानें क्या है मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अचानक ट्रेन का ब्रेक हुआ जाम पर ड्राइवर की समझदारी आई काम, जानें क्या है मामला
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Mon, 09 Oct 2017 10:33 PM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ से कानपुर आ रही एलकेएम का इंजन तकनीकी खराबी से अचानक फेल हो गया। इस कारण ट्रेन अप लाइन के बीच रेलवे ट्रैक पर करीब एक घंटे तक खड़ी रही। इससे गुस्साएं यात्रियों ने हंगामा किया। वहीं, ट्रेन के चालक ने किसी तरह खराबी को दूर कर ट्रेन को कानपुर की ओर लेकर रवाना हुआ।
विज्ञापन
डेमो पिक
सुबह करीब 9.15 बजे लखनऊ से कानपुर की ओर जाने वाली मेमू ट्रेन का इंजन अचानक होम सिग्नल के निकट फेल हो गया। जब ट्रेन काफी देर तक नहीं चली तो यात्रियों ने हंगामा शुरू कर दिया। मौके की नजाकत देख मेमू के चालक ने किसी तरह से इंजन को सही किया और 10 बजकर 20 मिनट पर ट्रेन कानपुर के लिए रवाना हो सकी।
बताया गया कि इंजन के ब्रेक शू जाम होने से वह फेल हो गया था। ट्रेन जैसे ही गंगाघाट रेलवे स्टेशन पहुंची, बंद ऋषिनगर केबिन के निकट ट्रेन के ब्रेक शू एक बार फिर जाम हो गए लेकिन इस बार इंजन स्टार्ट रहा। चालक ने उतर कर जाम ब्रेक शू को सही किया व ट्रेन गंगाघाट रेलवे स्टेशन लेकर पहुंचा।