{"_id":"58da86e64f1c1bda3763e41b","slug":"youngman-arrested-for-offensive-photo-uploads-for-cm-yogi","type":"story","status":"publish","title_hn":"बॉलीवुड हिरोइनों संग सीएम योगी की आपत्तिजनक फोटो बनाकर फेसबुक पर की थी अपलोड ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बॉलीवुड हिरोइनों संग सीएम योगी की आपत्तिजनक फोटो बनाकर फेसबुक पर की थी अपलोड
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Wed, 29 Mar 2017 10:16 AM IST
विज्ञापन
सीएम पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला गिरफ्तार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फेसबुक पर सीएम आदित्यनाथ योगी पर अभद्र टिप्पणी करने और आपत्तिजनक फोटो अपलोड करने वाले शख्स को कानपुर की चकेरी पुलिस ने देर रात दबोच लिया। उसके खिलाफ आईटी एक्ट, मानहानि और किसी को बदनाम करने के लिए फर्जी दस्तावेज तैयार करने की धारा में रिपोर्ट दर्ज की है। मंगलवार को पुुलिस ने उसे कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है।
आदित्यनाथ योगी ने 19 मार्च को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। 20 मार्च को जगईपुरवा लालबगंला निवासी सुनील कुमार ने अपने फेसबुक पर सीएम के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की। फिल्म अभिनेत्रियों के संग उनका आपत्तिजनक फोटो अपलोड किया था। 23 मार्च और फिर कई बार ऐसी ही टिप्पणी करते हुए सीएम के आपत्तिजनक फोटो शेयर किए थे।
इसकी शिकायत कई लोगों ने एसएसपी समेत कई अफसरों से गुप्त तरीके से की गई थी। एसएसपी ने मामले को गंभीरता से लेकर मामला एएसपी कैंट गौरव कुमार और इंस्पेक्टर चकेरी संतोष सिंह को सौंपा। एएसपी और इंस्पेक्टर ने देर रात सटीक सूचना पर सुनील को उसके घर से दबोच लिया। उसका फेसबुक अकाउंट भी बंद करा दिया। एएसपी ने बताया कि सुनील कंप्यूटर मैकेनिक है। वह पहले भी सोशल मीडिया में आपत्तिजनक टिप्पणी और फोटो अपलोड कर सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश के आरोप में जेल जा चुका है। सुनील का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है।