फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   police filed fake report of rape

यूपी पुलिस की शर्मनाक करतूत, धमकाकर लिखाई रेप के प्रयास की रिपोर्ट

Mon, 23 Jan 2017 07:02 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Mon, 23 Jan 2017 07:02 PM IST
सार

- आईजी, डीआईजी और डीजीपी से की मामले की शिकायत

विज्ञापन
police filed fake report of rape
डेमो

विस्तार

सरकार की  कई फटकार के बावजूद यूपी पुलिस सुधरने का नाम नहीं ले रही है। कानपुर के बिठूर के लवकुश नगर में रहने वाली एक युवती ने आरोप लगाया कि पुलिस ने मामूली झगड़े में एक आरोपी के खिलाफ उससे दबाव डालकर दुष्कर्म का प्रयास और लूट की तहरीर लिखवा ली और रिपोर्ट दर्ज कर दी। विरोध करने पर फर्जी मुकदमे मे फंसाने की धमकी दी। पीड़िता ने मामले की शिकायत आईजी, डीआईजी, डीजीपी से की है। 
विज्ञापन


युवती ने बताया कि नाली के विवाद में उसके भाई का पड़ोसी रजन भाटिया से विवाद हुआ था। जिसकी तहरीर उसने 9 दिसंबर को दी थी, लेकिन पुलिस ने न तो रिपोर्ट दर्ज की और न ही जांच की।
विज्ञापन


30 दिसंबर को पुलिस ने उन्हें थाने बुलाकर दबा डालकर रजन के खिलाफ रेप का प्रयास, मारपीट और चेन लूट की तहरीर लिखाई। विरोध करने पर फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। जिससे डर कर उन्होंने तहरीर लिख दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवती ने आरोप लगाया कि रजन के विरोधियों ने पुलिस को रुपया देकर फर्जी तहरीर लिखवाई है। वहीं बिठूर एसओ जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि उन्होंने खुद तहरीर दी थी। जिसकी वीडियो रिकॉर्डिंग भी है। दबाव बनाने की बात गलत है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed