{"_id":"58cfd4894f1c1bf4431a2797","slug":"conspiracy-to-defame-cm-yogi-adityanath","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बदनाम करने की नीयत से किया अश्लील पोस्ट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बदनाम करने की नीयत से किया अश्लील पोस्ट
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Tue, 21 Mar 2017 07:04 AM IST
विज्ञापन
सीओ आवास के बाहर प्रदर्शन करते अधिवक्ता व अन्य
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आपत्तिजनक पोस्ट वायरल होने से समर्थकों में काफी गुस्सा है। सोमवार को हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं और अधिवक्ताओं ने विरोध प्रदर्शन कर षड्यंत्रकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। मामला यूपी के कन्नौज जिले का है।
कन्नौज छिबरामऊ हिंदू युवा वाहिनी के जिला प्रभारी डॉ. अंकित तिवारी व बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राजकुमार सिंह व महासचिव सुशील पांडेय, पूर्व महासचिव ललित प्रताप सिंह आदि के नेतृत्व में जुटे अधिवक्ताओं व युवा कार्यकर्ताओं ने तहसील परिसर में विरोध प्रदर्शन किया। एसपी को संबोधित ज्ञापन सीओ को सौंपा। ज्ञापन में कहा है कि व्हाट्सएप पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बदनाम करने की नीयत से एवं उनकी छवि धूमिल करने के उद्देश्य से कंप्यूटर से अश्लील फोटो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया। कार्यकर्ताओं ने मैसेज वायरल करने वाले मोबाइलधारक तथा ग्रुप एडमिन के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की गई है। इस दौरान रावेंद्र सिंह, इब्ने अली, सुधाकर अग्निहोत्री, मोहित पांडेय, रूपेश, राजेश, विमलेश तिवारी, आलोक दीक्षित, हरिभान सिंह, शिवमंगल सिंह, पंकज आदि मौजूद थे।