फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   bollywood famous actress suspects betting in ipl

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री पर ipl में सट्टेबाजी का शक गहराया

Sun, 14 May 2017 10:10 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Sun, 14 May 2017 10:10 AM IST
विज्ञापन
bollywood famous actress suspects betting in ipl
डेमो पिक
बॉलीवुड की हिट फिल्में देने वाली एक मशहूर अभिनेत्री पर आईपीएल में सट्टेबाजी का शक गहराता जा रहा है। हालांकि पुलिस अभी इस मामले पर कुछ भी खुलकर नहीं बोल रही है। कानपुर के लैंडमार्क होटल में पकड़े गए सटोरियों से पूछताछ में एक के बाद एक कई कड़ियां खुलती जा रही हैं। हाल ही में हुई जांच में कई पर्दानशीन चेहरों पर से पर्दा उठ रहा है। चौकाने वाली बात तो ये निकल कर आ रही है कि इस चेन में कई नामचीन बॉलीवुड सितारों के नाम भी शामिल हैं। 
विज्ञापन


कानपुर के होटल लैंडमार्क में सटोरिए नयन रमेश शाह का रूम बदले जाने के पीछे कोई खेल तो नहीं था। इसकी जांच में जुटी क्राइम ब्रांच को तब हैरानी हुई जब उन्हें ये पता चला कि रूम नंबर 1225 फिल्म अभिनेत्री को दिया जाना था। एसपी पूर्वी अनुराग आर्या का कहना है कि होटल प्रबंधन के लोगों से पूछताछ कर जाना जाएगा कि यह इत्फाक था या कोई खेल।
विज्ञापन


पुलिस सूत्रों के मुताबिक 8 मई को नयन रमेश और विकास चौहान शहर आए थे। तब होटल लैंडमार्क के 12 वें तल पर स्थित 1225 नंबर रूम उन्हें आवंटित किया गया था। इस फ्लोर पर गुजरात लायंस टीम के खिलाड़ी ठहरे थे। इसके बाद नौ मई को उसका रूम बदल दिया गया। उसे होटल के 17 वें फ्लोर पर स्थित रूम नंबर 1733 दिया गया, जो गुजरात लायंस टीम के क्रांफ्रेंस हाल के बगल में था। इस हाल में बैठकर टीम के अधिकारी और खिलाड़ी मिलकर बैठकर मैच की रणनीति बनाते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले में होटल प्रबंधन का कहना था कि बॉलीवुड की मशहूर फिल्म अभिनेत्री को रूम नंबर 1225 आवंटित किया जाना था। इसलिए नयन रमेश को रूम नंबर 1733 में शिफ्ट किया गया था। 25 अप्रैल को भी नयन रमेश और विकास शहर आए थे। तब भी दोनों होटल लैंडमार्क में ठहरे थे। दोनों का लोकेशन होटल में मिला है। माना जा रहा है कि तभी नयन रमेश ने ग्रीन पार्क स्टेडियम में काम करने वाले रमेश कुमार से मिला होगा। उसे रुपया देकर अपने जाल में फंसाया होगा।


 दूसरी ओर ये भी चर्चा है कि कि जिस बॉलीवुड अभिनेत्री पर आईपीएल सट्टेबाजी का शक जताया जा रहा है कि उसपर राजस्थान में क्रिकेट टूर्नामेन्ट में सट्टेबाजी करने के आरोप भी लगे थे। हालांकि अभी तक इसकी अधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed