फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Civil Airport expansion barrier

सिविल एयरपोर्ट के विस्तार की बाधा दूर

Wed, 13 Apr 2016 01:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 13 Apr 2016 01:02 AM IST
विज्ञापन
Civil Airport expansion barrier
विमान में बम की सूचना
कानपुर। चकेरी में सिविल एयरपोर्ट के विस्तार के लिए शासन ने 22 करोड़ रुपये का बजट जारी कर दिया। जल्द बाकी का 60 करोड़ रुपये का बजट और मिलेगा। यह धनराशि किसानों को बतौर मुआवजा दी जाएगी। सिविल एयरपोर्ट के विस्तार के लिए चकेरी एयरपोर्ट के पास 205 किसानों से जमीन ली जा रही है। कमिश्नर मोहम्मद इफ्तिखारुद्दीन ने मुआवजे की धनराशि भी अनुमोदित कर दी है। किसानों को प्रति बीघा 82 लाख रुपये मुआवजा दिया जाना है। जमीन का अधिग्रहण नहीं होगा। एयरपोर्ट अथॉरिटी जमीन सीधे किसानों से खरीदेगी। इस पर सहमति बन चुकी है। 205 में से 201 किसान जमीन देने को तैयार हैं। 4 और किसानों से बात चल रही है। अपर जिलाधिकारी भूमि अध्याप्ति आशुतोष अग्निहोत्री ने बताया कि कमिश्नर से अनुमोदित मुआवजे का रेट शासन के पास भेजा गया है। शासन से अनुमोदन मिलते ही मुआवजा राशि बांटी जाएगी। 205 किसानों को 82 करोड़ रुपये का मुआवजा दिया जाएगा। इसमें से 22 करोड़ रुपये का बजट मिल गया है।   
विज्ञापन


रनवे विस्तार में नाला बाधा
एयरपोर्ट के रनवे विस्तार में वाजिदपुर नाला बाधा डाल रहा है। अब इसे शिफ्ट करने की कवायद चल रही है। इस संबंध में एडीएम भूमि अध्याप्ति और जल निगम के बीच पत्राचार भी हुआ है। रनवे की लंबाई 1200 मीटर और चौड़ाई 600 मीटर की जानी है। लंबाई के बीच में ही वाजिदपुर का नाला आ रहा है।
विज्ञापन


जेट एयरवेज ने तलाशी संभावना
गोरखपुर और लखनऊ से फ्लाइट का संचालन करने वाली जेट एयरवेज ने कानपुर से उड़ान भरने की संभावना तलाशी है। इसका ब्योरा फेसबुक के कम्युनिटी पेज पर दिया गया है। कहा गया कि सही लोड मिला तो कंपनी कानपुर से सेवाएं शुरू कर देगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन

कानपुर से लखनऊ का सफर मुश्किल, जाम से तनाव
कानपुर से लखनऊ का सफर मुश्किल भरा रहता है। कानपुर से उन्नाव के बीच भीषण जाम लगता है। इसका जिक्र एयरपोर्ट फॉर कानपुर के फेसबुक पेज पर किया गया है। कहा गया कि अमौसी एयरपोर्ट का सफर तनाव भरा रहता है। कानपुर से फ्लाइट का संचालन शुरू हुआ तो तनाव कम हो जाएगा। कम समय में दिल्ली सहित तमाम शहरों की दूरी तय की जा सकेगी।

नाइट लैंडिंग की व्यवस्था कराएं
एयरपोर्ट पर रात में फ्लाइट उतर सकें, इसकी व्यवस्था एयरफोर्स कर रही है। ग्रुप कैप्टन स्तर से रक्षा मंत्रालय को पत्र भी लिखा जा चुका है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed