फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Boys mobile found in Kashmir

कश्मीर में मिला कानपुर से लापता सुदीप का मोबाइल, पिता बोला-’आतंकियों के कब्जे में बेटा’

Mon, 11 Sep 2017 01:52 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Mon, 11 Sep 2017 01:52 PM IST
विज्ञापन
Boys mobile found in Kashmir
डेमो पिक
ढाई माह पहले लापता हुए कानपुर के सुदीप की तलाश में कश्मीर के बारामूला इलाके में गई भोगनीपुर पुलिस को मोबाइल फोन बरामद हुआ है। लेकिन सुदीप का पता नहीं चल पाया है। 
विज्ञापन


किशोर के पिता ने आतंकियों के शिकंजे में फंसने की आशंका जताकर पुलिस अधीधक से गुहार लगाई है। पुखरायां कस्बा निवासी अब्दुल कलाम नगर निवासी उदय सिंह ने बताया कि पुत्र सुदीप शर्मा (13) अपने साथी के साथ 15 जून को चला गया था। कुछ दिनों बाद साथी वापस आ गया, लेकिन सुदीप का कुछ पता नहीं चल सका।

विज्ञापन


पुलिस जांच में पता चला कि सुदीप जो मोबाइल लेकर गया था, उसमें सिम किसी मोहम्मद यासीन बट कश्मीर, बरामूला के पते से चलाई जा रही है। डीआईजी के आदेश पर भोगनीपुर कोतवाली के एसआई मायाप्रसाद, दीवान राकेश नायक के उसके और दो अन्य लोगों के साथ कश्मीर के लिए निकले थे। वहां पहुंचकर पड़ताल की गई। मोबाइल की लोकेशन के आधार पर कश्मीर के श्रीनगर थाना पंथा चौक पहुंचा। जहां अलतरिम होटल के मालिक मंजूर अहमद के पास सुदीप का मोबाइल मिल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


होटल मालिक ने बताया कि वह यासीन वट के नाम की सिम मोबाइल डाल कर चला रहा था। पूछताछ पर बताया कि एक लड़का आया था। जिसे जम्मू की जाने वाली बस में वापस भेज दिया था। पुलिस को होटल मालिक ने जो बस का नंबर और ड्राइवर का नंबर दिया, वह फर्जी निकला। वहां की पुलिस ने पूछताछ के बाद होटल मालिक को जाने दिया। जबकि होटल मालिक के निवास का पता कश्मीर बारामूला थाना टंग के गांव कलांथरा बताया।


उसने जांच में सहयोग करने की बात कही। पीड़ित उदयसिंह का कहना है कि उसके पुत्र को वहीं से कहीं गायब किया है। स्थानीय पुलिस ने मोबाइल दिलवा दिया। सभी मैसेज फोटो उसने डिलीट कर दिए। एक फोटो उसमें रह गई जिसकी जांच हो रही है। 11 अगस्त को टीम वापस आ गई थी। कोतवाल शैलेंदसिंह ने बताया कि न्यायालय से वारंट बनवाने की पहल हो रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed