{"_id":"596ee87f4f1c1b46768b45fa","slug":"blasphemy-with-idols-photo-with-virulence-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"मूर्ति के साथ अभद्रता कर फोटो किया वायरल, फिर ऐसे हुआ हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मूर्ति के साथ अभद्रता कर फोटो किया वायरल, फिर ऐसे हुआ हंगामा
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Wed, 19 Jul 2017 12:31 PM IST
विज्ञापन
डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले के तालग्राम कस्बे के गांधीनगर मोहल्ला निवासी कैश खां मंगलवार को अपने एक दोस्त के साथ पटवारी देवी मंदिर में घुस गया। यहां एक मूर्ति के साथ उसने अभद्रता की और अपने दोस्त से इसकी फोटोग्राफी भी कराई।
दोपहर को युवक ने यह फोटो सोशल साइट पर वायरल कर दिया। इससे कस्बे में तनाव का माहौल कायम हो गया और लोगों ने थाने पहुंच कर आक्रोश व्यक्त किया।
थाना प्रभारी तारिक खान ने मो. कैश खां को गिरफ्तार कर लिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि उसके साथी की तलाश की जा रही है। जल्द उसे भी गिरफ्तार किया जाएगा।
ऐसा ही एक मामला उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में देखने को मिला। यहां चकेरी के चंद्रनगर स्थित शिव मंदिर की मूर्ति खंडित मिलने पर मंगलवार शाम बवाल हो गया।
विज्ञापन
बजरंग दल, विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं और इलाकाई लोगों ने तीन घंटे तक हंगामा और नारेबाजी की। पुलिस और प्रशासनिक अफसरों ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत कराया।
क्षेत्र में तनाव के मद्देनजर फोर्स तैनात किया गया है। एसपी का कहना है कि शरारती तत्वों ने माहौल बिगाड़ने के लिए शरारत की है। विहिप नेता ने क्षेत्र के दो लोगों को नामजद करते हुए तहरीर दी है।
पुजारी सुक्कूराम मंगलवार सुबह पूजन करने मंदिर पहुंचे। वहां शिव मूर्ति से डमरू और त्रिशूल गायब था। प्रतिमा भी टूटी थी। प्रतिमा खंडित होने और त्रिशूल व डमरू गायब होने की खबर क्षेत्र में फैल गई।
शाम को बजरंग दल व विहिप के कार्यकर्ता मंदिर के बाहर इकट्ठा हो गए। इसके बाद शरारती तत्वों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा शुरू कर दिया। इसकी सूचना पाकर एसपी पूर्वी अनुराग आर्या, एसीएम, सीओ कैंट, चकेरी इंस्पेक्टर सर्किल के फोर्स के साथ वहां पहुंचे और मामला शांत कराया।
इस दौरान बजरंग दल के संयोजक पीयूष सिंह, विश्व हिंदू परिषद के पूर्वी क्षेत्र के अध्यक्ष हरीश जायसवाल भी मौजूद रहे। एसपी ने बताया कि विहिप के नगर अध्यक्ष रवि शंकर शुक्ला ने क्षेत्र के तौरिक अहमद, मौलाना और उनके साथियों के खिलाफ तहरीर दी है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
निर्माण में कई बार हुआ विवाद पुजारी ने बताया कि मंदिर में डेढ़ साल पहले प्रतिमाओं की स्थापना के दौरान क्षेत्र के कुछ लोगों ने विरोध किया था। वह नहीं चाहते हैं कि यहां मंदिर रहे। इसके बाद भी स्थानीय लोगों के सहयोग से मंदिर का निर्माण हुआ था।
- शरारती तत्वों ने खंडित की मूर्ति, बवाल
- चकेरी के चंद्रनगर स्थित शिव मंदिर का मामला
- विहिप नेता ने दो को नामजद करते हुए दी तहरीर
- तनाव को देखते हुए क्षेत्र में भारी फोर्स है तैनात