फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   bjp mp sakshi maharaj adviced to hamid ansari

बीजेपी MP ने हामिद अंसारी को दी पाक में रहने की सलाह, कही ये बड़ी बात...

Sat, 19 Aug 2017 09:43 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Sat, 19 Aug 2017 09:43 AM IST
विज्ञापन
bjp mp sakshi maharaj adviced to hamid ansari
साक्षी महाराज (फाइल फोटो)
उन्नाव से भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने पूर्व उप राष्ट्रपति हामिद अंसारी को चार महीने तक पाकिस्तान में रहने की सलाह दी है। उनके इस बयान ने तूल पकड़ ली है। उन्होंने कहा, 'लोकतंत्र में मुसलमान अगर कहीं सुरक्षित हैं तो वह भारत में ही है। हामिद अंसारी पाकिस्तान रहकर आएं, उन्हें अंदाजा हो जाएगा कि भारत में मुसलमान कितने सुरक्षित हैं। उन्हें ऐसी टिप्पणी नहीं करनी चाहिए थी। बता दें, बीते दिनों हामिद अंसारी ने कहा था कि देश के मुस्लिमों में बेचैनी का अहसास और असुरक्षा की भावना है। स्वीकार्यता का माहौल खतरे में है। 
विज्ञापन


 

मुझसे वो दूर भागते हैं, जो राष्ट्रध्वज, राष्ट्रगान और वंदेमातरम का विरोध करते हैं...

bjp mp sakshi maharaj adviced to hamid ansari
साक्षी महाराज (फाइल फोटो)
फर्रुखाबाद में एक बीजेपी नेता के आवास पर पहुंचे साक्षी महाराज ने कहा, 2018 में राम मंदिर का मसला निपट जाएगा और उसका निर्माण भी शुरू होगा। सारी तैयारियां पूरी हैं, सिर्फ दोनों पक्ष अपना-अपना सहयोग कर भगवान राम को विराजमान कराने में मदद करें। जब देश मिलकर आगे बढ़ना चाहता है तो ईश्वर और अल्लाह में अंतर कैसा?

जब देश में बीजेपी सरकार जातिवाद, धर्मवाद को खत्म करने की बात करती है, सभी को समान भाव से देखती है तो कोई भेदभाव नहीं होना चाहिए। हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई सभी आपस में भाई हैं। हम सबको गले लगाना चाहते हैं, लेकिन जो राष्ट्रध्वज, राष्ट्रगान और वंदेमातरम का विरोध करते हैं वो ही मुझसे दूर भागते हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

अपने इन बयानों से चर्चा में रहे हैं साक्षी

bjp mp sakshi maharaj adviced to hamid ansari
साक्षी महाराज (फाइल फोटो)
- साक्षी महाराज ने अप्रैल 2016 में कहा था, इस्लाम में महिलाओं की हालत जूती की तरह है। इस मामले में कोर्ट को दखल देना चाहिए।

- दिसंबर 2015 में उन्‍होंने कहा था, दुनिया की कोई भी ताकत अयोध्या में मस्जिद नहीं बना सकती है। चाहे सारा विश्व बाबरी कहते-कहते बावरा हो जाए।

- अक्टूबर 2015 में उन्होंने कहा था, कुछ लोग कहते हैं गाय और बकरी के मांस में कोई अंतर नहीं। मांस तो मांस होता है। अगर सभी मांस एक जैसे हैं तो मुसलमान सूअर का मांस खाकर दिखाएं।

- अगस्त 2015 में उन्‍होंने ओवैसी बंघुओं पर निशाना साधते हुए कहा था, असदुद्दीन ओवैसी मोहम्मद साहब का भी दुश्मन है। मैं ओवैसी से पूछना चाहूंगा कि बाबर उनका बाप था क्या? असदुद्दीन और अकबरुद्दीन ओवैसी आतंकवाद को बढ़ावा देने वाले हैं। अगर मैं ये कहूं कि वे आतंकवादी हैं तो कोई अतिशयोक्ति नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed